गुवाहाटी। लड़कियों को स्वावलंबी एवम आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुजरात वेलफेयर सोसाइटी की महिला इकाई *श्री गुजरात वेलफेयर महिला समिती ने 15 दिसंबर से 27 दिसंबर तक मेहंदी की कार्यशाला का आयोजन किया जिसमे कुल 28 लड़कियों ने भाग लिया । महिला समिति की अध्यक्षा रुपा गग्गड, मंत्री मोनिका नाथवानी, कोषाध्यक्ष रीना मेहता, संयोजक नंदिनी नरसाना के नेतृत्व में और दक्षा व्यास के पूर्ण सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सुधा शर्मा ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण दिया और सभी को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।सभी प्रतिभागियों ने खूब उत्साह से मेंहदी आर्ट सिखने की कोशिश की।समापन समारोह में असगरभाई जबरोट, निशा शाह, और रंजन बेन व्यास ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त लड़कियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की सफलता में प्रीति मेहता ,मोना शाह, ऊषा सोमैया, हेमा मेहता, सोनल ठक्कर, जागृति बुद्धदेव , अर्चना पटेल,नीता शाह, हितेषा शाह, वीना पांचाल, किशोरी व्यास,प्रफुला बोरा का पूर्ण सहयोग रहा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें