शाम को दो बहनों की शादी-सुबह 3 भाइयों की मौत, राजस्थान की सबसे दर्दनाक खबर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शाम को दो बहनों की शादी-सुबह 3 भाइयों की मौत, राजस्थान की सबसे दर्दनाक खबर

 


खबर राजस्थान के सीकर जिले से है। जहां से ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने भी सुना उसका कलेजा कांप गया। जिले के लोसल थाना क्षेत्र में बेहद खतरनाक सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है । सबसे दुखद बात यह है कि इन भाइयों की आज ही दो बहनों की शादी होनी है। लेकिन खुशियों के बीच आए इस खबर ने मातम बिखेर दिया है।


हादसे के शिकार हुए तीनों युवक जिस कार में सवार थे, वह कार चकनाचूर हो गई । कार में सवार चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि डीडवाना रोड पर स्थित गणगौर होटल के नजदीक नगर पालिका के एक पोल से टकराने के कारण यह हादसा हुआ । कार इतनी तेज स्पीड में थी की पूरी तरह से नष्ट हो गई।


पुलिस ने बताया कि हादसे में शीशराम, धर्मेंद्र और लोकेश तीन युवकों की मौत हुई है। शीशराम की दो बहनों की आज एक साथ शादी है। रात करीब 2:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है । बताया जा रहा है चारों युवक शादी से संबंधित किसी काम के लिए जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान पोल से टकराने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


धर्मेंद्र और लोकेश, शीशराम की मौसी के लड़के है। वे लोग भी शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे और शादी से संबंधित किसी काम के लिए गए थे। आज सवेरे जब परिवार को इसकी सूचना मिली तो घर में तांडव मच गया । आज शाम को दोनों बहनों की विदाई है, लेकिन बहनों को विदा करने वाले भाई अब इस दुनिया में नहीं है। जिन तीन युवकों की मौत हुई है, तीनों पढ़ाई करते हैं । साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```