मारवाड़ी हॉस्पिटल ने हाइपोटेंशन डे पर वॉकथाॅन रैली निकाली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल ने हाइपोटेंशन डे पर वॉकथाॅन रैली निकाली

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी हॉस्पिटल ने हाइपोटेंशन डे के उपलक्ष्य में फैंसी बाजार स्थित मारवाड़ी दातब्य औषधालय से सुबह सात बजे वाॅकथान रैली का आयोजन किया। जो एम एस रोड चार नंबर रेल गेट, आठगांव सती जयमति रोड होते हुए आठगांव मारवाड़ी हॉस्पिटल में समापन हुई। इस रैली में मारवाड़ी अस्पताल के डॉक्टर और नर्सो ने भाग लिया। रैली को मारवाड़ी हॉस्पिटल के महासचिव रामस्वरूप जोशी ने उपस्थित रहकर रवाना किया। इस अवसर पर मारवाड़ी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक जेपी शर्मा भी उपस्थित थे। हॉस्पिटल के डॉक्टर दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जितने लोगों को ब्लड प्रेशर रहता है उनमें से कुछ लोगों को तो पता ही नहीं रहता है। जितने को पता रहता है उसमें से आधे दवाई खाते हैं जिनमें आधे ठीक हो जाते हैं। और आधो को बहुत सारी बीमारियां ब्लड प्रेशर के चलते लग जाती है। हाइपाटेंशन भी ब्लड प्रेशर से संबंधित ही बीमारी का नाम है। जो व्यक्ति हर वक्त तनाव में रहता है उसका ब्लड प्रेशर बढ़ते जाता है। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर बी बी कुकरेजा ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है। जिनमें कई लोग इसका इलाज करके भी ब्लड प्रेशर को संतुलित नहीं कर पाते। हमारा ब्लड प्रेशर 130- 80 के बीच होना चाहिए। ब्लड प्रेशर से मेंटल स्ट्रॉक, हार्ट फेल, किडनी फेल आदि समस्याएं शुरू हो जाती है। अतः समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहना चाहिए। इस रैली में जनसंपर्क विभाग के प्रभारी अनुपम लश्कर ने भी उपस्थित रहकर रैली की व्यवस्था को संभाला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें