गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका के नेतृत्व में स्थानीय आर्य नगर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे एक अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया। असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा के कर कमलो द्वारा इस आधुनिक शौचालय का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर मंत्री महोदय ने भविष्य में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
स्वर्गीय काशी प्रसाद जालान एवं स्व तारादेवी भूत की स्मृति में निर्मित इस शौचालय के लिए इन दोनों परिवारों के सदस्यों का आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ और वयोवृद्ध नारायणी देवी जालान और उनके सुपुत्र दिलीप जालान एवम श्री मती सोनू जालान सहित कामाख्या प्रसाद भूत परिवार के सदस्यों की उपस्थिति विशेष रही। साथ ही मन्नपुरम फाउंडेशन द्वारा भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस शौचालय के निर्माण में गुवाहाटी शहर के मेयर मृगेन शरणीयां ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
लायंस इंटरनेशनल के जिला 322 जी के जिलापाल निर्मल भूरा सहित पूर्व जिलापाल बी एस राठौर, बीडीजी 1 सीमा गोयंका, बीडीजी 2 पंकज पोद्दार सहित लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारीयो एवं भूतपूर्व जिलापालो की उपस्थिति में यह भव्य समारोह संपन्न हुआ।
क्लब के सक्रिय सदस्य संजय छाबड़ा के अथक परिश्रम एवं देख रेख में इस आधुनिक शौचालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से संपन्न हुआ। आज के समारोह के संचालक सुरेश गग्गड के संचालन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम में मण्णपुरम फाउंडेशन के सीईओ जोर्ज दास की उपस्थिति विशेष रही। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए आगे भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही बी बरूवा कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर बी बी बरठाकुर की उपस्थित भी उल्लेखनीय रही।उक्त प्रेस विज्ञप्ति क्लब के जनसंपर्क सचिव रतन खाखोलिया ने दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें