सरकारी विद्यालयों के उत्थान में संस्थाओं का जुड़ाव जरूरी: राज्यपाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सरकारी विद्यालयों के उत्थान में संस्थाओं का जुड़ाव जरूरी: राज्यपाल

 


गुवाहाटी। सरकारी विद्यालयों में उत्थान के लिए गैर सरकारी संस्थाओं का जुड़ाव जरूरी है। ताकि विद्यालयों में किसी भी चीज की जरूरत पड़ने पर संस्था के सहयोग से समय पर उसे पूरी की जा सकती है। सरकारी प्रक्रिया लंबी होने के चलते समय पर उसे पूरा नहीं किया जा सकता ऐसे में संस्थाओं के विद्यालय से जुड़े रहने से उसे पूरा किया जा सकता है। यह बातें राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो द्वारा रेहाबाड़ी स्थित आर्य पाठशाला के नवीनीकरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से विद्यालय का नवीनीकरण किया गया है। लेकिन अब शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि इसके रख रखाव पर भी ध्यान दे। वही क्लब के सदस्य की भी सदस्यों की भी जिम्मेदारी है कि समय-समय पर वह लोग भी आकर विद्यालय का निरीक्षण करें एवं जरूरत अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करें। राज्यपाल ने हैप्पी स्कूल के रूप में नवीनीकरण हुए आर्य पाठशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर रोटरी मेट्रो के अध्यक्ष आरपी सुरेका, उपाध्यक्ष विजय जसरासरिया, सचिव शंकर लाल अग्रवाल के अलावा उद्घाटन समिति के सदस्य अरुण शर्मा, दिनेश मंगलुनिया, सतीश कसेरा, राजीव चांडक के प्रयासों से उद्घाटन समारोह सफल रहा।


सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सभी रोटरी सदस्यों की प्रतिबद्धता रोटरी के आदर्श वाक्य "स्वयं से ऊपर सेवा" का उदाहरण है। बैठक में गणमान्य व्यक्ति, रोटेरियन, छात्र और समाज के लोग उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री सुरेका ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि आर्य पाठशाला, एक सरकारी प्रोविजनल असामिया प्राइमरी स्कूल है । इसकी स्थापना आज़ादी के पहले 1935 में शहर के मध्य में रिहाबारी, गुवाहाटी में हुई थी।


रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो ने इसे रेनोवेट करके इसे "हैप्पी स्कूल" में परिवर्तित किया है। राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया, मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित हुए। उन्होंने रोटरी द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को पूरा करके स्कूल को 'एक खुशहाल स्कूल' बनाने का अद्भुत सामाजिक कार्य करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो की बहुत सराहना की। हैप्पी स्कूल एक ऐसा स्कूल है, जहां शिक्षा प्राप्त करने पर छात्र को खुशी महसूस होगी और उस स्कूल में पढ़ने पर गर्व महसूस होगा।


नवीनीकरण के बाद, छात्रों का स्कूल छोड़ना और अनुपस्थिति में भारी कमी आती है। नवीनीकरण परियोजना में स्कूल के बुनियादी ढांचे के प्रमुख क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें स्वच्छ पेयजल सुविधाएं, डेस्क और बेंच की मरम्मत और पेंटिंग, क्लास रूम का नवीनीकरण, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालयों के साथ आधुनिक शौचालय सुविधाएं, खेल, बागवानी के लिए क्षेत्र विकसित करना और स्कूल की समग्र पेंटिंग आदि शामिल है। 10 लाख से अधिक की लागत से यह विद्यालय राज्य का आदर्श प्राथमिक विद्यालय बन गया है। मुख्य प्रायोजक के रूप में क्लब के अध्यक्ष आरपी सुरेका और उपाध्यक्ष विजय जसरासरिया के उदार वित्तीय योगदान से क्लब इस परियोजना को पूरा करने में सफल हो सका। बिजय सराफ-अध्यक्ष सामुदायिक सेवा, श्री अशोक कुमार गोयल, रवि एस.दत्ता के समर्पित प्रयास ने हैप्पी स्कूल के सपने को हकीकत में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```