सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ने महिला शाखा का दौरा कर उनके कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ने महिला शाखा का दौरा कर उनके कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त किया



गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी महिला शाखा की कार्यकारिणी की सभा शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न विषयों के अलावा भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। शाखा सचिव मंजू भंसाली ने शाखा के प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया जिसकी सभी सदस्योंओ ने सराहना की। भावी कार्यक्रमों की चर्चा के दौरान सावन मास के उपलक्ष्य में नानी बाई को मायरा का आयोजन,शाखा के प्रथम वर्ष पूर्ति के अवसर पर स्मारिका का विमोचन, आगामी साधारण सभा आयोजन पर चर्चा, पितृपक्ष में अयोध्या धाम का भ्रमण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने महिला शाखा का दौरा कर उनके कार्यक्रमो की तालिका का अवलोकन कर संतोष प्रकट किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया,उपाध्यक्ष मुख्यालय रमेश चांडक, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सह मंत्री मनोज कला और पंकज पोद्दार उपस्थित थे। प्रांतीय पदाधिकारीयो का तुलसी का पौधा, आयुर्वेदिक पुस्तक और भगवान गणेश का चित्र देकर उनका सम्मान किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्री वेडिंग शूट का विरोध करते हुए इसे अपने घर तक ही सीमित रखने का आह्वान किया।इसके अलावा बच्चों के लिए भी ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करने पर जोर दिया। मारवाड़ी संस्कृति के परिधान व श्रृंगार को भी बढ़ावा देने का अनुरोध किया गया। दिन में फेरों को प्रोत्साहन दिए जाने की बात भी प्रांतीय अध्यक्ष ने कहीं। प्रांतीय अध्यक्ष ने मारवाडी व असमिया भाषा व संस्कृति के कार्यक्रम भी आयोजित करने का सुझाव दिया। इस सभा में पुष्पा सोनी को कार्यकारिणी सदस्या के रूप में मनोनीत कर स्मारिका की संपादिका नियुक्त किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सदस्योंओ के कई प्रश्नों का संतोष जनक उत्तर देकर महिलाओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। सभा में शाखा सलाहकार सरला काबरा, वंदना सोमानी, इंदिरा जिंदल, मंजू पाटनी, शारदा केडिया के अलावा सह सचिव शोभना लड्ढा व सभी कार्यकारिणी सदस्याये उपस्थित थी। अंतिम कार्यक्रम में महिलाओं के बीच में कई मनोरंजन गेम खिलाए गए। शाखा सचिव मंजू भंसाली के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यकारिणी सभा का समापन हुआ। इस आशय की जानकारी शाखा जनसंपर्क सचिव संतोष काबरा ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```