भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

 


भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के साथ जरूरी ट्रीटमेंट शुरू किए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक वृद्धावस्था संबंधी सामान्य दिक्कतों के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है। आडवाणी को फिलहाल एम्स के यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है।


भाजपा के वयोवृद्ध नेता की तबीयत में बढ़ती उम्र के चलते काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आडवाणी इस समय 96 वर्ष के हैं और उन्हें ओल्ड एज के कारण कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घर पर ही डॉक्टर उनके नियमित चेकअप के आते हैं। बुधवार रात अचानक दिक्कत बढ़ने परउन्हें दिल्ली एम्स लाकर भर्ती कराया गया है। एम्स के यूरोलॉजी विभाग में वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और हालत स्थिर बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें