नगांव में महेश नवमी उत्सव पर छात्र- छात्रओं के साथ हुआ बुजुर्गो का सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में महेश नवमी उत्सव पर छात्र- छात्रओं के साथ हुआ बुजुर्गो का सम्मान

 

पूजा माहेश्वरी 

       

नगांव। माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित महेश नवमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ समग्र देश के साथ नगांव मे भी शनि मंदिर रोड स्थित श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन मे शनिवार को मनाया गया । नगांव जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान मे और माहेश्वरी महिला समिति नगांव, माहेश्वरी युवा संगठन नगांव के सहयोग से एक दिवसीय महेश नवमी उत्सव के दौरान सर्वप्रथम भगवान महेश का दरबार सजाया गया और पंडित सुशील शर्मा के सानिध्य मे पूजा अर्चना के साथ सभी ने बाबा भोलेनाथ की आराधना कर आरती की । इस वक्त आयोजन स्थल भगवान महेश के जयकारो से गुंज उठा । मुख्य यजमान रहे शर्मिला-अजित माहेश्वरी ने सपत्नीक पूजा विधि संपन्न करवाई । भजन कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से नगांव जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व सचिव अजित माहेश्वरी ने किया । तत्पश्चात माहेश्वरी युवा संगठन नगांव की सदस्य व सदस्याओ ने महेश वंदना प्रस्तुत की । जिसमे युवा संगठन की सचिव पूजा माहेश्वरी ,कोषाध्यक्ष हिमांशु मनिहार, विशाखा धूत ,मुस्कान झंवर, गौरव मंत्री, नैना पेङीवाल व यश काबरा प्रमुख थे । स्थानीय गायिका कुमकुम सोनी ,पूजा बिहानी, श्याम और यश झंवर ने भी भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया । भजन व लोक गीतो पर आधारित नृत्य की प्रस्तुती यथार्थ कर्वा ,गर्वित मुंदङा, गौरांश झंवर, रौनक बिहानी, तनीष्क झंवर, काव्या बिहानी, रीट झंवर, मेहा सोनी, नक्षिता मुंदङा, व आयुषी मुंदङा दी । अन्य एक ग्रुप नृत्य मे नैना पेङीवाल, अन्नु तोषनीवाल, मुस्कान झंवर व भाविका झंवर ने प्रस्तुत कर शानदार प्रदर्शन किया । इन दोनो नृत्य की सुंदर प्रस्तुती के बाद दांतो तले अंगुली दबाने वाले महिलाओ के एक ग्रुप नृत्य को देखकर महेश नवमी उत्सव 2024 एक यादगार बन गया । इस ग्रुप नृत्य मे राजस्थान की गाथा के साथ राजस्थान मे स्थित धार्मिक स्थलो का समावेश किया गया था । कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो ने तीनो नृत्य प्रस्तुती के लिए सभी नृत्यांगनाओ की खूब सराहना की । नृत्य की कोरियोग्राफी पूजा माहेश्वरी व मुस्कान झंवर ने संयुक्त रूप से की और पूजा माहेश्वरी ने नृत्य कार्यक्रम का संचालन किया । महिलाओ के ग्रुप नृत्य की प्रस्तुती वंदना पेङीवाल ,हेमा झँवर, कुमकुम सोनी, सारिका झंवर, ङिंपल दरक, रुचि पेङीवाल, नीतू धूत, सपना पेड़ीवाल, पूनम धूत, सोनाली काबरा, सुलोचना मुंदङा, कविता मुंदङा, व नेहा मुंदङा ने की । खुशबु पेङीवाल को एडवोकेट बनने के लिए, नंदिनी राठी को चिकित्सक बनने के लिए,और साक्षी बिहानी को सीए बनने के लिए अभिनंदन किया गया । अन्य शैक्षणिक योग्यता के लिए विधि धूत व नैना पेङीवाल को ( दसवीं सीबीएससी ) , .मुस्कान झंवर (बारवहीं वाणिज्य संकाय) और तुषार पेङिवाल,( बारहवीं वाणिज्य संकाय), महक झंवर (बारवहीं वाणिज्य संकाय) ,अनमोल पेङीवाल (बारहवीं वाणिज्य संकाय) परिधि बिहानी ( बारहवीं वाणिज्य संकाय)

वैभव मुंदङा ( बारहवीं वाणिज्य संकाय) मनीषा लड्ढा ( बरहवीं वाणिज्य संकाय) कोमल राठी (बरहवीं वाणिज्य संकाय) व डिंपल झंवर ( बारहवीं कला संकाय) को प्रशस्तिपत्र, फुलाम गोमछा व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । इस वर्ष बुज़ुर्ग महिला सम्मान श्रीमती कमला देवी मुंदङा व बुज़ुर्ग पुरुष सम्मान राधेश्याम सोनी को प्रदान किया गया । सम्मान में प्रशस्तिपत्र, साल ,फुलाम गोमछा प्रदान किया गया । महेश नवमी उत्सव कार्यक्रम के बीच मे अजित माहेश्वरी द्वारा प्रश्नोत्तरी का संचालन किया जिस पर सही जबाब देने वालो को तुरंत पुरस्कृत किया गया । उत्सव मे नगांव जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुंदङा , नगांव मारवाड़ी पंचायत के सचिव रतन कुमार जाजोदिया, मारवाड़ी सम्मेलन के मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया, शक्ति संघ के सचिव महेश भजनका, नगांव अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद आलमपुरिया व महावीर प्रसाद किल्ला , अग्रवाल महिला समिति नगांव की अध्यक्ष निर्मला आलमपुरिया, जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बिनोद कुमार बोथरा ,सचिव झुमर दुग्गड ,पूर्व अध्यक्ष जीवनमल सुराना, जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरला बोरड, तेयुप के अध्यक्ष मनोज गुजरानी ,मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के अध्यक्ष मनीष गाङोदिया , पूर्व अध्यक्ष विवेक तोदी, सदस्य पंकज गाङोदिया, मायुंम शिखर शाखा के अध्यक्ष मारुत कर्वा, सचिव पंकज चांडक, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता धूत , माहेश्वरी महिला समिति नगांव की अध्यक्ष किरण धूत , उपाध्यक्ष रुकमा मनिहार, सचिव सरला चांडक के साथ सभी सदस्याएं, माहेश्वरी युवा संगठन नगांव के अध्यक्ष नितिन मुंदङा, सचिव पूजा माहेश्वरी ,कोषाध्यक्ष हिमांशु मनिहार सहित सभी सदस्य व अन्य संस्थाओ के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे । नवगठित माहेश्वरी युवा संगठन नगांव के उपरोक्त तीनो पदाधिकारीयो का फुलाम गमोछा से अभिनंदन किया गया । महेश नवमी उत्सव को सफल बनाने मे सचिव महावीर झंवर, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, पूर्व सचिव बिनोद कुमार धूत जगदीश प्रसाद दरक व जगदीश प्रसाद धूत, विद्या प्रकाश माहेश्वरी , श्याम झंवर, अभिषेक दरक, अमीत बिहानी, गौतम मुंदङा , यश काबरा ,शर्मिला माहेश्वरी का सहयोग सराहनीय रहा । महेश नवमी उत्सव के उपरांत नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संपत कुमार धूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। महेश नवमी उत्सव के मूल कार्यक्रम से पहले सुबह माहेश्वरी युवा संगठन नगांव के सदस्यो ने अध्यक्ष नितिन मुंदङा के नेतृत्व मे माहेश्वरी समाज के बुजुर्गो से मिलकर उनका फुलाम गमोछा से अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही बुजुर्गो को तुलसी के पौधे प्रदान किए ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```