राजस्थान लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने छोड़ी अलग छाप, किसी के पति कांस्टेबल तो कोई रह चुका था कलेक्टर, जानें पूरी बात - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजस्थान लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने छोड़ी अलग छाप, किसी के पति कांस्टेबल तो कोई रह चुका था कलेक्टर, जानें पूरी बात

 


राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम काफी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि यहां पर कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। वही इस बार कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने चुनाव जीतकर कई लोगों को चौंकाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार राजस्थान के कई नए सांसद ऐसे हैं, जिनके घरवाले पुलिस में कांस्टेबल है तो कोई आईएएस रहने के बाद सांसद बना।


सबसे पहले बात राजस्थान की सबसे युवा महिला सांसद संजना जाटव की। इनके पति कांस्टेबल है. जो अलवर में इन दिनों नौकरी कर रहे है। दूसरा नंबर राजसमंद से सांसद महिमा कुमारी मेवाड का। जिनके पति विश्वराज सिंह नाथद्वारा से विधायक है। ये परिवार महाराणा प्रताप के वंशज है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस बार तीसरी बार चुनाव जीता है। उनकी बेटी अंजलि ने 2019 में UPSC की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद से वह अब नौकरी कर रही है।


बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल ने चौथी बार सांसद का चुनाव जीता है। इस बार उन्होंने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को करीब 55000 वोटों से हराया। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले यह राजस्थान के चुरू जिले में कलेक्टर रह चुके हैं। 2009 में नौकरी छोड़कर इन्होंने बीजेपी को ज्वाइन किया और इसके बाद से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 


इसी तरह बीजेपी के मन्नालाल रावत ने उदयपुर से करीब ढाई लाख वोटों से चुनाव जीता है। यह राजस्थान में आरटीओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाड़मेर से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की पोस्ट पर नौकरी कर चुके हैं। वहीं टोंक सवाईमाधोपुर से चुनाव जीतने वाले हरीश मीणा पुलिस में डीजीपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```