कोटा में फिर सुसाइड: पंखा नहीं मिला तो रोशन दान से लटका JEE का छात्र - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोटा में फिर सुसाइड: पंखा नहीं मिला तो रोशन दान से लटका JEE का छात्र

 


कोचिंग सिटी कोटा में सुसाइड थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार, पुलिस, प्रशासन, कोचिंग वाले, पीजी वाले, परिजन, दोस्त....... सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं लेकिन बच्चों के जान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले साल एक ही साल में करीब 25 बच्चों ने जान दी थी। इस साल यह आंकड़ा 11 तक पहुंच चुका है। शनिवार रात जेईई की तैयारी करने वाले बिहार के आयुष ने जान दे दी। कमरे में पंखे से लटक नहीं सका तो रोशनदान से झूल गया और प्राण त्याग दिए। उसके पास से सुसाइड नोट या अन्य जानकारी तलाशी जा रही है।


आयुष सिर्फ 17 साल का था और बिहार के मोतीहारी से पढ़ने के लिए आया था। वह महावीर नगर थाना इलाके में सम्राट चौक क्षेत्र में एक पीजी में रह रहा था। कल रात करीब दस बजे के आसपास उसने कमरा नहीं खोला तो पीजी संचालक को सूचना दी गई। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कमरा खोलकर जब लोग अंदर गए तो वह रोशन दान से लटका हुआ मिला।


कल रात ही इसकी जानकारी पुलिस ने उसके पिता को दे दी है। पिता आज कोटा पहुंच रहे हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई में होशियार था, उसने जान क्यों दे दी, यह समझ के परे हैं। फिलहाल उसका रूम सीज कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पुलिस फिर से जांच पड़ताल करेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```