मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने हरियाली तीज सिंजारा का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने हरियाली तीज सिंजारा का आयोजन किया



गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन की महिला शाखा ने परशुराम सदन में अपनी महिला सदस्यों के बीच तीज सिंजारा कार्यक्रम का आयोजन गीत नृत्य के साथ किया। जिसका शुभारंभ एकता बोथरा, अर्चना सेठिया, निकिता सेठिया, संगीता बुच्चा के गणेश वंदना नृत्य के साथ किया। शाखा सचिव मंजू भंसाली ने खम्मा घणी गीत नृत्य से सभी सदस्योंओ का स्वागत किया। इससे पहले शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि समाज सेवा में लगी हुई सदस्योंओ के मनोरंजन व आपसी संबंध को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सावन महीने में सिंजारा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर सभागार में सबसे पहले प्रवेश करने वाली सदस्योंओ को तिलक लगाकर एवं हाथों की कलाई में मोतियों की माला पहनकर उनका स्वागत भी किया गया। शाखा कोषाध्यक्ष विमला कोचर ने शाखा की सलाहकार सरला काबरा, इंदिरा जिंदल, सरोज मित्तल, वंदना सोमानी, शारदा केडिया का भी स्वागत किया गया। शाखा की जनसंपर्क सचिव संतोष काबरा ने बताया कि कार्यक्रम के शुरुआत में एकल नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंचन पोद्दार ने सभी सदस्योंओ को तीज सिंजारे की शुभकामनाएं दी एवं लाइव डांस भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 16 श्रृंगार प्रतियोगिता में 35 वर्ष की महिलाओं का प्रथम ग्रुप तथा 35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं का द्वितीय ग्रुप में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता की निर्णायक विद्या कुंडलिया व नीरू काबरा ने अपने निर्णय में प्रथम ग्रुप में जया पारिक को प्रथम, यातिका जाजोदिया को द्वितीय तथा प्रीति गोयल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया तथा ग्रुप द्वितीय में शारदा केडिया को प्रथम, एकता बोथरा को द्वितीय तथा शोभनाढ्ढा को तृतीय पुरस्कार के अलावा मंजू सेठिया को सांत्वना पुरस्कार दिया। इसी कड़ी में हास्य से भरपूर लघु नाटक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें संतोष दम्मानी और मीनाक्षी दम्मानी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लाइव डांस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में मीनाक्षी दम्मानी को प्रथम, तथा प्रियंका धानुका को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। द्वितीय वर्ग में ललिता गोयल को प्रथम और शोभना लड्ढा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। महिलाओं के इस कार्यक्रम में संतोष काबरा और बिंदु मोहता ने छैला बाबू का स्वांग रच कर सबको अपनी और आकर्षित किया।इस कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता चांडक, बिंदु मोहता, रेखा गोयल, बीना चौरड़िया और शोभना लड्ढा ने कार्यक्रम की सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। सांस्कृतिक मंत्री निकिता सांखला और रश्मि जैन थी। कार्यक्रम में अनुशासन पुरस्कार, लकी ड्रा तथा हाउजी का आयोजन भी किया गया। शाखा अध्यक्ष संतोष शर्मा ने सभी सदस्योंओ का शाखा के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें उत्साहित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```