रोटरी क्लब का अंगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोटरी क्लब का अंगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 


छह क्लबों का सामूहिक प्रयास ‘म्यूजिकोलॉजीज - संगीत से संजीवनी’ का आयोजन


गुवाहाटी। आम लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुवाहाटी स्थित छह रोटरी क्लबों ने सामूहिक रूप से प्रयास करते समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। रोटरी गुवाहाटी, रोटरी गुवाहाटी साउथ, रोटरी गुवाहाटी मेट्रो, रोटरी गुवाहाटी वेस्ट, रोटरी गुवाहाटी लुईट और रोटरी गुवाहाटी आइकन के संयुक्त तत्वावधान में आज शाम ‘म्यूजिकोलॉजीज-संगीत से संजीवनी’ नामक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। आम लोगों को एक साथ लाने और उत्साह बढ़ाने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से ‘म्यूजिकोलॉजीज - संगीत से संजीवनी’ का जबर्दस्त आयोजन किया गया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस कार्यक्रम का आयोजन जुबली फाउंडेशन और आईएफआरएम 3240 गुवाहाटी सिम्फनी के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसमें प्रिंट मीडिया पार्टनर के रूप में असम ट्रिब्यून है। इसके अलावा सुभम, एसबीआई, गुप-शप, डीवाई365 आदि जैसे प्रतिष्ठित समूह ने भी जुड़कर अपना सहयोग दिया। यह विशेष कार्यक्रम अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित रहा, जिसने संपूर्ण समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।


माछखोवा स्थित प्रागज्योति आईटीए सेंटर में ‘म्यूजिकोलॉजीज - संगीत से संजीवनी’ कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के गणमान्य व्यक्तियों और प्रायोजकों का सम्मान कर किया गया। कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3240 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुखमिंदर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की ओर से एक विशेष संदेश भेजा गया, जिसे कार्यक्रम में पढ़ा गया, जिसमें अंगदान की जीवन रक्षक प्रथा के बारे में जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय पहल के लिए छह रोटरी क्लबों की सराहना की गई।


तत्पश्चात सभी छह रोटरी क्लबों के अध्यक्ष और सचिव को महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। जुबली फाउंडेशन की सुश्री प्रियंका बोरा और आईएफआरएम 3240 गुवाहाटी सिम्फनी के तरुण बरदलै के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर म्यूजियोलॉजी कार्यक्रम के चेयरमैन राजीव जैन ने भी दर्शकों को संबोधित करते हुए सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ऐनी मौसमी द्वारा किया गया।


संचालक विशाल शर्मा ने दर्शकों को बताया कि यह कार्यक्रम अंगदान के महान उद्देश्य के अलावा महान गायक मोहम्मद रफी की जन्म शताब्दी मनाने के लिए भी आयोजित किया गया है। उन्होंने सम्मान के लिए दृष्टिबाधित कलाकार शाहिद अफरीदी और अकादाशी मंडल को मंच पर बुलाया। संगीत संध्या की शुरुआत करते हुए अफरीदी ने अपने एकल गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा सहयोगी अकादाशी के साथ युगल गीत प्रस्तुत किया। दोनों कलाकारों ने ‘झिल मिल सितारों का आलम होगा’..., ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा’... प्रस्तुत किया। दोनों नेत्रहीन गायकों को आरपी सुरेका द्वारा एआई स्मार्ट ग्लास प्रदान किए गए।


फिर बांसुरी वादक प्रियंकू बोरा ने कृष्ण थीम पर एक एकल गीत प्रस्तुत किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड ट्रम्पेटर किशोर सोधा ने मंच पर प्रसिद्ध शोले थीम बजाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद उन्होंने नजर न लग जाए और क्या यही प्यार है भी बजाया। बॉलीवुड गायक अभय जोधपुरकर, गायक व संगीतकार अजय सिन्हा (मीकू) ने भी अपनी जबर्दस्त प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी।


कार्यक्रम के दौरान अंग दान के महत्व और छह रोटरी क्लबों की महत्वपूर्ण कल्याणकारी परियोजनाओं पर वीडियो प्रदर्शित किया गया।


इससे पूर्व अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लताशिल खेल के मैदान से ‘ऑर्गन-ओ-वॉक’ का आयोजन किया गया। छह क्लबों के सदस्यों और अन्य नागरिकों ने रैली में भाग लिया, जिसे असम सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव बर्णाली शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। अंगदान के महत्व को दर्शाने वाले बैनर और तख्तियां लेकर रैली का आयोजन किया। रैली के अंत में फिटनेस पार्टनर गोल्ड जिम, गणेशग़ुडी की जुम्बा ट्रेनर सुश्री हसीना द्वारा समाज में फिटनेस के महत्व को दर्शाने के लिए जुम्बा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें 300 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब की सभी छह शाखाओं के सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```