महाकुंभ में फिर बड़ा हादसा: लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर हुए खाक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महाकुंभ में फिर बड़ा हादसा: लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर हुए खाक

 


महाकुंभ भगदड़ के एक दिन बाद अब मेले क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। कुंभ टेंट सिटी इलाके में आग लग गई है। शुरुआती खबर के मुताबिक इस आग में कई कैंपों के टेंट जल गए हैं। हालांकि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड टीम और दमकल की गाड़िया मौजूद हैं। जो आग को काबू करने की कोशिशों में लगी हैं। बता दें कि महाकुंभ में इससे पहले भी आग लग चुकी है।


दरअसल, यह आग महाकुंभ के सेक्टर- 22 के झूसी छतनाग घाट नागेश्वर घाट में लगी है। अच्छी बात यह रही है कि जिस वक्त वहां पर आग लगी, वहां पर कोई मौजूद नहीं था। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि यह आग आखिर किस वजह से लगी है। वहीं हादसे की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान और कई अफसरों की टीम पहुंच गई है। 


बता दें कि कल बुधवार यानि मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में संगम किनारे भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें 30 लोगों की मौत हुईं। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद योगी सरकार ने कुंभ इलाके में कई बड़े बदलाव किए हैं। वहीं मेला क्षेत्र में 19 जनवरी को आग लग गई थी। यह आग गीता प्रेस के कैंप में लगी थी, जिसमें कई कैंप जल गए थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```