ज्ञानाशाला के ज्ञानार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ज्ञानाशाला के ज्ञानार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित

 

गुवाहाटी। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अन्तर्गत प्रत्येक रविवार को चलने वाली ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों की वार्षिक परीक्षा गत 12 जनवरी को आयोजित हुई, जिसका परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 104 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। ज्ञानशाला के संयोजक श्री रोहित सुराणा एवं सह-मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी पुगलिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञानार्थी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री बाबूललाजी सुराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पवनजी जम्मड़, मंत्री श्री राजकुमारजी बैद, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश कुमारजी भादानी, मंत्री श्री पंकजजी सेठिया, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष श्री पंकजजी भूरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री बजरंगजी बैद, मंत्री श्री संजयजी चौरड़िया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के आंचलिक प्रभारी श्री राकेशजी जैन, ज्ञानशाला के आंचलिक सह-प्रभारी श्री विकासजी झाबक एवं सह-संयोजक श्री रविजी कुंडलिया उपस्थित थे। परीक्षा रिपोर्ट परीक्षा व्यवस्थापिका श्रीमती ललिता सामसुखा ने दी। ज्ञानशाला के संयोजक श्री रोहित सुराणा ने उपस्थित सभी महानुभावों एवं ज्ञानशाला टीम का स्वागत-अभिनंदन किया।


इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षिकाओं ने अपने बहुमूल्य समय का उपयोग किया। ज्ञानशाला परिवार ने सभी प्रशिक्षकों व बच्चों को साधुवाद देते हुए कहा कि आप सभी प्रगति व विकास करते रहें। कार्यक्रम का कुशल संचालन का कार्य श्रीमती दीपिका कुंडलिया एवं श्रीमती संगीत बैद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती विजयलक्ष्मी पुगलिया ने किया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ ही अन्य सदस्यों की भी उपस्थिति रही। अल्पाहार के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस आशय की जानकारी प्रशिक्षिका ललिता मालू ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```