विप्र फाउंडेशन असम जोन 8 द्वारा संयोजकों और कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्र फाउंडेशन असम जोन 8 द्वारा संयोजकों और कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनंदन

 


गुवाहाटी। विप्र फाउंडेशन असम जोन 8 द्वारा नगर के छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन में एक रंगारंग कार्यक्रम में विफा के अब तक के कार्यक्रमों में संयोजक रहे अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं अभिनंदन बड़ी ही गर्म जोशी से किया गया। विप्र समाज के लगभग सभी गणमान्य सज्जनों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। मंच पर आसीन संगठन की प्रदेशाध्यक्षा मंजुलता शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अमित पारीक, गुवाहाटी चैप्टर के अध्यक्ष शिव कुमार पारीक, राष्ट्रीय संरक्षक व विप्र भामाशाह रतन शर्मा,जोन 8 के प्रभारी रामस्वरूप जोशी,राष्ट्रीय सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा,संगठन सलाहकार राजकुमार शर्मा (सोती), अरुण गोवला, अनिल रिणवां, रमेश पारीक, बनवारी लाल सेवदा, कन्हैया लाल पीपलवा, रमेश पारीक, मदन पारीक,परेश पारीक की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अरविंद पारीक ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया तथा मंचासीन सभी लोगों का स्वागत व अभिनंदन असमिया संस्कृति का सर्वोच्च प्रतीक फ़ुलाम गमोछा पहनाकर किया। अपने स्वागत भाषण में प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा ने संस्थापकों तथा कार्यकर्ताओं की तुलना क्रमशः वृक्ष की जड़ों तथा फल-फूल-पत्तियों से करते हुए कार्यकर्ताओं का महत्व किसी भी संगठन में अपरिहार्य बताते हुए अपनी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और समस्त समाज बंधुओं से विप्र फाउण्डेशन के माध्यम से जुड़कर एकत्व की आकांक्षा रखी। चेप्टर अध्यक्ष शिवकुमार पारीक ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विप्र फाउण्डेशन के सदस्यता अभियान को बल देने का निवेदन किया और कहा कि हमारे साथ रतन शर्मा जैसे विप्र फाउंडेशन के स्वर्णाधार, समाज रत्न हैं। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा ने विप्र फाउण्डेशन के कार्यक्रमों से प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आगामी समय में विप्र फाउण्डेशन का एक बड़ा कार्यक्रम मेयफेयर में करेंगे।कार्यक्रम में जोनल प्रभारी रामस्वरूप जोशी तथा राष्ट्रीय सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा ने भी अपने शानदार वक्तव्य रखे।


असम जोन 8 के इस कार्यकारिणी सत्र के अभी तक किए गए कार्यक्रमों में संयोजक रहे दयाराम शर्मा, राम निरंजन शर्मा, राकेश भातरा,प्रतीक सोती, पुखराज राजपुरोहित, प्रभात शर्मा, रोहित खंडेलवाल, जय शर्मा, विजय शर्मा, राहुल शर्मा, आकाश शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश पारीक, राजेश शर्मा, महेंद्र गौड़ को फ़ुलाम गामोछा पहनाकर तथा मोमेंटो प्रदान पर अभिनंदन और सम्मान किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में मंचासीन पदाधिकारियों, गणमान्य विप्रों के अलावा सलाहकार सुषमा पारीक,आभा शर्मा, कमला लाटा आदि वरिष्ठ महिलाएँ भी उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम की कड़ी में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए विप्र युवा असम के अध्यक्ष अंकित पारीक की अगुवाई में विप्र युवा असम के सदस्यों अजय शर्मा, धीरज शर्मा, संदीप शर्मा, विपिन पारीक, मुकेश पारीक, लक्की पारीक, अमित खंडेलवाल, शिवम् पारीक, सुमित खंडेलवाल, भूपेंद्र शर्मा, पीयूष शर्मा, विक्रम शर्मा, मुरारी शर्मा, हेमंत शर्मा, अमित शर्मा, सौरव शर्मा, मांगीलाल पारीक, जगत पारीक, मनीष पारीक, ललित शर्मा (लालू), पवन व्यास, राजेश पारीक, पवन पारीक, मनीष शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अमन शर्मा, सुरेश शर्मा, शिवराज शर्मा, संजय शर्मा, आनंद पारीक, किशन पारीक को विप्र फाउंडेशन का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन और स्वागत किया गया। विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में अनिल शर्मा (पत्रकार) अनिल शर्मा, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ से संगठन महामंत्री निशा पारीक, महामंत्री रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष जया पारीक, उपाध्यक्ष सुषमा सोती, सचिव रंजना पारीक,सदस्य जया भातरा,उर्मि पारीक, मंजु पारीक,स्वाति शर्मा, सविता शर्मा, अंबिका पारीक,शैफाली पारीक, मोना गौड़ व कई अन्य सदस्याओं का भी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन और सम्मान किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```