मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न प्रमोद कोठारी 16 मतों से हुए विजयी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न प्रमोद कोठारी 16 मतों से हुए विजयी

 


पूजा माहेश्वरी 

नगांव। मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के सत्र 2025 -27 हेतु अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन में संपन्न हुआ।


चुनाव हेतु विगत दिनों महाराजा अग्रसेन भवन में हुई कार्यकारिणी सभा में सर्व समिति से रतन बगड़िया को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव से संबंधित समस्त जानकारी सभी सदस्यों को प्रेषित की एवं 25 मई को चुनाव होना सुनिश्चित किया। चुनाव में मुख्य रूप से दो प्रत्याशी प्रमोद कोठारी और संजय मित्तल के बीच चुनाव करवाया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति भवन मे चुनाव प्रक्रिया हेतु बहुत ही सुंदर तरीके से इंतजाम किए गए थे। सुबह 10 बजे से 1 तक 250 (आजीवन सदस्य) मतदाताओं में से 226 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया एवं चुनाव संपन्न होने के पश्चात चुनाव अधिकारी रतन बगड़िया ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि संजय मित्तल को कुल 105 मत प्राप्त हुए हैं वही प्रमोद कोठारी को 121 मत प्राप्त होने पर विजेता घोषित किया। इससे पूर्व अजय मित्तल के मंच संचालन में शाखा अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया ने चुनाव अधिकारी एवं दोनों प्रत्याशियों का फुलाम गमछा पहनाकर अभिनंदन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सहसचिव अरुण नागरका द्वारा दिया गया। चुनाव परिणाम आते ही विजेता प्रत्याशी प्रमोद कोठारी को उपस्थित सभी जन समूह सहित विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित कर उन्हें बधाई प्रेषित की। सम्मेलन नगांव शाखा अध्यक्ष प्रदीप शोभासरिया ने कहा कि बहुत जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर शपथ विधि संपन्न कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```