मायुमं शिरोज शाखा का स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं शिरोज शाखा का स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, शिरोज शाखा की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शाखाध्यक्ष उर्मिला पारीक की अध्यक्षता मे फैंसी बाजार स्थित गुवाहाटी शाखा कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी माह के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और भविष्य की गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। शाखा सचिव आस्था संचेती ने विगत माह की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष निरमा जैन ने आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष रखा।इस अवसर पर शाखा की सलाहकार पूजा शर्मा को गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष ज्योति डागा, उपाध्यक्ष ऋतु भातरा, सह सचिव पायल जैन, श्वेता जैन, साक्षी वर्मा, मेघना जैन सहित कई सदस्याए उपस्थित थी।


कार्यक्रम की द्वितीय चरण में शाखा का स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। समारोह के दौरान केक काटकर स्थापना दिवस का उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के तीसरे चरण में पूर्व मे आयोजित मदर्स डे प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता विजेता मे गायन प्रतियोगिता मे प्रथम पायल जैन, द्वितीय हृदिका डागा,नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम दिव्या पारीक, द्वितीय श्वेता जैन एवं हनाया जैन,कविता पाठ मे प्रथम रेनू शर्मा, द्वितीय निहारिका देवड़ाको पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण मे ख्याती जैन द्वारा "ब्रांड बिल्डिंग प्रेजेन्स" विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला आयोजित की गई। इस सत्र में उपस्थित सदस्योंओ ने अपने व्यवसाय को प्रभावी ढंग से प्रचारित व विकसित करने की युक्तियाँ प्राप्त कीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```