बंगाईगाँव : शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मारवाड़ी सम्मेलन एवं महिला शाखा का अभिनंदन कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगाँव : शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मारवाड़ी सम्मेलन एवं महिला शाखा का अभिनंदन कार्यक्रम


बंगाईगांव : पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की बंगाईगांव शाखा एवं महिला शाखा ने संयुक्त रूप से 10वीं एवं 12वीं कक्षा। तथा अन्य उच्च शिक्षाओं में विशेष स्थान लाभ करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए गत 24 मई शनिवार को तेरापंथ भवन में एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सुराणा ने की तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार हरलालका विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान थे। महिला शाखा की उपाध्यक्ष श्रीमती अरूना सामसुखा, सचिव श्रीमती चंदा भंसाली तथा शाखा सचिव श्री राजकुमार कोठारी को भी मंचासिन कराया गया। मंचासीन सभी महानुभावों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया तथा महिला शाखा की सदस्याओं ने प्रेरणादायक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष रोहित कुमार जैन ने प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार हरलालका को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद शाखा अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सुराणा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सभी सफल होनहार विद्यार्थियों को भविष्य निर्माता बताते हुए एंव हृदय से बधाई देते हुए उन्हें अपने संस्कार एवं परंपराओं को अटूट रखने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य चाहे जितना भी ऊंचा क्यों न हो यदि निष्ठा,अनुशासन और कठिन परिश्रम हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रह सकता । उसके पश्चात प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार हरलालका ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती अरुणा सामसुखा तथा श्रीमती चंदा भंसाली ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन से होनहार बच्चों को प्रोत्साहित किया।



कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेश कुमार अग्रवाल ने अभिनंदन समारोह की शुरुआत करते वक्त बंगाईगांव मारवाड़ी युवा मच एवं जागृति शाखा का विशेष उल्लेख किया तथा उनको सभी की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया कि उन्होंने सहरानीय पहल करते हुए एंव सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से सम्मेलन के इस अभिनन्दन समारोह में मंच सदस्यों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया। ज्ञात हो कि समाज के इन्ही बच्चों को समाज को प्रतिनिधित्व करने वाली दोनों संस्थाओं मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दो बार सम्मान की अनावश्यकता को कम करने के उद्देश्य से युवा मंच अभिनंदन समारोह अलग से आयोजित नहीं करेगा। इस बार शिक्षा के क्षेत्र में समाज को गौरवान्वित करने वाले जिन बच्चों ने दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में अस्सी प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है तथा अन्य उच्च शिक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी बच्चों को कार्यक्रम में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 




कक्षा दस में बीधी अग्रवाला को, कक्षा बारहवीं की कला शाखा में लकी तिवारी को, वाणिज्य शाखा में ऋषभ सारदा को, विज्ञान शाखा में महक शर्मा को तथा डिस्ट्रिक्ट टॉपर मानव तापड़िया को उच्चतम अंक लाने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आयुषी बोथरा, कृष शर्मा, चिराग जैन, स्वयं बोथरा, नमन जाजोदिया, आदित्य अग्रवाल, मोहित पारीक, देबांश बाहेती, परिधि अग्रवाल, अनुष्का जैन, अश्विन सुरेका, धैर्य सुराणा, यासिका तापडिया, ईशान टुवानी को भी सम्मानित किया। कक्षा 12वीं में वाणिज्य शाखा में हितेश बाहेती, हर्षिता शर्मा, गुंजन जैन,भवेश अग्रवाल,उत्कर्ष माहेश्वरी, मोहित करनानी, ऋषभ बोथरा, क्रिस अग्रवाल, पलक जैन सामसुखा, कला शाखा में आयुषी सामसुखा तथा विज्ञान शाखा में हर्षिनी तापडिया, युवराज सिंघी, मेघा भंसाली, जागृति अग्रवाल, शुभम महेश्वरी, को सम्मानित किया। उच्च शिक्षा के लिए सोनाली बिहानी, नेहा पारीक, शुभम शर्मा, दीपक नाहटा, खुशी अग्रवाल, महक बांठिया, खुशबू पुरोहित को भी सम्मानित किया गया। सभी उच्चतम नंबर लाने वाले होनहार बच्चों ने अपनी सफलता का सूत्र बताते हुए अपने विचार एंव अनुभव साझा करते हुए अपने गुरुजनों एंव माता पिता को अपनी सफलता का श्रेय दिया। समारोह में अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं समाज के कई सदस्यों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। इस आयोजन ने शिक्षा के प्रति समाज की जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाया तथा विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। शाखा सचिव राजकुमार कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी मेहमानों, कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजन करने वाली सम्मेलन के सक्रिय सदस्यों का , अभिभावकों का तथा छात्रा छात्राओं के प्रति अपना आभार वक्त किया। राष्ट्रीय गान के साथ अभिनंदन समारोह का व्यवस्थित रूप से तथा समयानुसार समापन हुआ। यह जानकारी प्रचार सचिव गोपाल हरलालका ने दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```