सज्जन भजनका को राष्ट्रपति ने दिया पद्मश्री सम्मान, मारवाड़ी समाज के लिए गौरव का क्षण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सज्जन भजनका को राष्ट्रपति ने दिया पद्मश्री सम्मान, मारवाड़ी समाज के लिए गौरव का क्षण



नई दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत और मारवाड़ी समुदाय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा जब सेंचुरी प्लाईवुड और स्टार सीमेंट के चेयरमैन सज्जन भजनका को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।


भजनका न केवल एक सफल उद्योगपति हैं बल्कि समाज सेवा और युवाओं के मार्गदर्शन में भी उनकी विशेष भूमिका रही है। वे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं जहाँ उन्होंने युवाओं को संगठित कर नेतृत्व की दिशा में प्रेरित किया।


पद्म पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी और 27 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```