ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक परशुराम तीर्थ के विकास से देश और सशक्त होगा: अर्जुनराम मेघवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ज्ञान और पराक्रम के प्रतीक परशुराम तीर्थ के विकास से देश और सशक्त होगा: अर्जुनराम मेघवाल

 


लोहित। अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुण्ड पर समरसता के देवता चिरंजीवी भगवान परशुराम के श्रीचरणों की विधिपूर्वक स्थापना कर बड़ा संदेश दिया देश के विधि व न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने। न्याय मंत्री ने मूर्ति स्थापना की विधिवत शुरुआत की। तीर्थ क्षेत्र में उन्होने पौधारोपण भी किया। नवनिर्मित सभागार में मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए आपने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना व एकता की दिशा में यह प्रकल्प महती भूमिका निभायेगा। मौके पर स्थानीय विधायक चाऊ जिगनू नामचूम की गौरवमयी उपस्थिति रही। विप्र फाउंडेशन द्वारा यहाँ 54 फिट ऊँची पंचधातु की मूर्ति स्थापित की जा रही है। महंत हरिशरण दास जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन उपरांत आज से स्थापना कार्य आरम्भ हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीयजन व आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे। मूर्ति प्रतिष्ठा समिति के संयोजक, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमेश्वर शर्मा (सालासर) ने कहा कि विगत चार वर्षों से संस्था के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत अब रंग लाने लगी है। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के रमेश शास्त्री, संजय त्रिवेदी, कौशल शर्मा, रघु शर्मा ने मंत्रीजी का स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```