मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉर्ट में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का शिविर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉर्ट में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का शिविर

 

स्व. नीता शर्मा की स्मृति में 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान


गुवाहाटी। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉर्ट में मंगलवार को मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के तत्वावधान में विप्र फाउंडेशन और अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के सहयोग से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्व. नीता शर्मा की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन उनकी दोनों पुत्री क्रमश: सिमरन व ऐश्वर्या शर्मा तथा उद्योगपति रतन शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला, उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सचिव सूरज सिंघानिया, प्रचार मंत्री विवेक सांगानेरिया, रक्तदान संयोजक बजरंग सुराणा, विनोद जिंदल, राजेश भजनका आदि मौजूद थे।


शिविर के उद्घाटन के मौके पर स्व. नीता शर्मा की दोनों पुत्रियों एश्वर्या और सिमरन ने अपने संक्षिप्त संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए अपनी माता की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष आयोजित करने की बात कही। इस दौरान उद्योगपति रतन शर्मा ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा मानव सेवा एवं जनसेवा कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की।


रक्तदान शिविर संपादित करने में मारवाड़ी हॉस्पीटल की पूरी टीम मौजूद थी। इस दौरान कुल 67 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें से 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। हालांकि 15 लोग किन्हीं कारणवश रक्तदान करने में अयोग्य पाए गए। 52 यूनिट में से 47 यूनिट पुरुष व 5 यूनिट महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस शिविर में मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉर्ट के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान किया। साथ ही सहयोगी संस्था के रूप में विप्र फाउंडेशन व अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के दोनों संगठनों के सदस्यों की उत्साह जनक उपस्थिति रही।


इस मौके पर प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष व विप्र गौरव राजकुमार सोती, दिनेश पारीक, रामनिरंजन झिकनाड़िया, मंजूलता शर्मा, संतोष शर्मा, सिया शर्मा, वंदना शर्मा, अमित पारीक, राकेश भातरा, शिवजी पारीक, वर्षा पारीक, जय सोती, रमेश पारीक, विनीता शर्मा रिणवा, नेमा रमेश पारीक, शिव भगवान शर्मा, श्याम चोटिया, राजकुमार तिवाड़ी, शंकर बील, अशोक सेवदा, अनूप शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, विशाल भातरा सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे। अंत में मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉट के प्रमुख तथा उद्योगपति रतन शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने तथा इस बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी के लिए सभी का तहेदिल से धन्यावाद और आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```