लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की स्मृति में इस वर्ष गोपाष्टमी मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की स्मृति में इस वर्ष गोपाष्टमी मेला आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया

 


30 अक्टूबर को केवल गौ पूजन एवं गौ सेवा का होगा आयोजन : गौशाला प्रबंधन 


गुवाहाटी, 21 अक्टूबर। 109 वर्ष पुरानी समाज की प्रतिष्ठित एवं अग्रणी संस्था श्री गौहाटी गौशाला ने इस वर्ष महान गायक जुबीन गर्ग के असामयिक निधन के चलते 29 व 30 अक्टूबर को आठगांव गौशाला में आयोजित होने वाले दो दिवसीय गोपाष्टमी मेले को आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय पिछले दिनों गौहाटी गौशाला परिसर में आयोजित श्री गौहाटी गौशाला की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक में लिया गया।


बैठक के दौरान असम के महान कलाकार, सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय गायक स्वर्गीय जुबिन गर्ग के निधन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए हर दिल अजीज जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वर्तमान परिवेश में जन भावनाओं का सम्मान करते हुए संस्था ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष 30 अक्टूबर 2025 को गोपाष्टमी के दिन आठगांव गौशाला परिसर में गौ पूजन एवं गौ सेवा श्रद्धा एवं भावपूर्वक की जाएगी।


यह प्रेस विज्ञप्ति सर्वसाधारण की जानकारी हेतु श्री रामस्वरूप जोशी, सचिव, श्री गौहाटी गौशाला कार्यकारिणी समिति द्वारा जारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें