गुवाहाटी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का विस्तार – गुवाहाटी नीलांचल शाखा की स्थापना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का विस्तार – गुवाहाटी नीलांचल शाखा की स्थापना

 

नई शाखाओं का गठन हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धताओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा — सीतल सोमानी


गुवाहाटी---अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, असम द्वारा आज राज्यभर में 48 नई शाखाओं के स्थापना समारोह का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष श्रीमती शीतल सोमानी ने सभी शाखाओं का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि असम में मारवाड़ी समुदाय के सदस्य ऊर्जा, उत्साह और एकता की मिसाल हैं तथा नई शाखाओं के गठन से संगठन की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ और अधिक सुदृढ़ होंगी।

गुवाहाटी नीलांचल शाखा का गठन

कार्यक्रम के दौरान गुवाहाटी नीलांचल शाखा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

जिनमे अध्यक्ष मौसम अग्रवाल,

सचिव सुनैना बजाज,

कोषाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण करते ही शाखा ने सेवा भावना के साथ दो महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की—

ऑक्सीजन मशीन का दान व

क्रिसमस कार्निवल का आयोजन।

इन दोनों परियोजनाओं से शाखा की सामाजिक प्रतिबद्धता और तत्परता स्पष्ट झलकती है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर सम्मेलन की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी उपस्थित रहीं।जिनमे नीलम अग्रवाला, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, ऋतु अग्रवाल सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर , इंदु पारीक उत्तर गुवाहाटी अध्यक्ष उपस्थित थी।

इन सभी ने नई शाखाओं को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

नई शाखाओं के गठन में महत्वपूर्ण सहयोग

असम में नई शाखाओं के विस्तार और गठन में दीपिका पोद्दार की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके अथक प्रयासों और समर्पण से संगठन को राज्यभर में अपनी पहुँच मजबूत करने में बड़ी सफलता मिली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें