रोहा में धुमधाम से मना मे डाम् मेफी, आहोम के कला संस्कृती, गीत नृत्य से मुखरीत, स्मृति ग्रंथ हेंगदांग का हुवा विमोचन। - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में धुमधाम से मना मे डाम् मेफी, आहोम के कला संस्कृती, गीत नृत्य से मुखरीत, स्मृति ग्रंथ हेंगदांग का हुवा विमोचन।

 

सोयल खेतान, रोहा

रोहा में  डाम मेफी धुमधाम से मनाने के साथ ही समस्त क्षेत्र आहोम के कला संस्कृती, गीत नृत्य से मुखरीत हो गया।

रोहा रहियाल बरुवा क्षेत्र, गढमारी में नौगांव जिला आहोम सभा के तत्वावधान, रोहा आंचलिक आहोम सभा के सौजन्य और रोहा आंचलिक टाई आहोम छात्र संघ और स्थानीय जनता के सहयोग में गत 30जनवरी से दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ शुरु मे डाम मेफी2026के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान,पौधरोपण और विद्यार्थियों के बिच प्रतिभा संधानी कार्यक्रम और आहोम के परम्परागत पुजा अर्चना अनुष्टित होई।

मे डाम मेफी के आज द्वितीय दिन आज प्रात:द्वीप प्रज्वलन, स्मृति चारण और माल्यार्पण के पस्चात ख्रींफा (झंडा)नगांव जिला आहोम सभा अध्यक्ष डॉ दिनेश हाजरीका ने फहराया और मैदाम तर्पण किया जिला आहोम सभा के सलाहकार गुनिंद्र नाथ फुकन और प्लावन बरुवा। सामुहिक पुजा और प्रार्थना के पस्चात नगांव जिला आयुक्त देवाशिष शर्मा द्वारा उद्घाटन की गयी और प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी आहोम के पारम्परिक वेषभूषा परिधान और कला संस्कृती से समस्त क्षेत्र मुखरित हो गया।

सांस्कृतिक शोभायात्रा के पस्चात नगांव जिला आहोम सभा के अध्यक्ष साउ डॉ दिनेश हाजरीका की अध्यक्षता और मे डाम मेफी उदजापन समिति के सचिव चंदन गोगोई के उद्देश्य व्याख्या के साथ अनुष्टित खुली सभा में आहोम के परम्परागत गीत नृत्य प्रदर्शन करने के साथ ही मे डाम मेफी पर प्रकाशित हेगदांग नामक स्मृति ग्रंथ का विमोचन रोहा पौरसभा पौरपति वंति हाजरीका और उप पौरपति अनिमा दास ने किया।सभा में रोहा समष्टि के विधायक शशिकांत दास, कामपुर पौरसभा उप पौरपति जयंत फुकन,रोहा थाना प्रभारी ज्योतिष कुमार नाथ, सराईवाही हाईस्कूल अध्यक्षा रेखारानी बुढागौंहाँई, समाजकर्मी ज्योति प्रसाद सईकीया, आंचलिक समिति के अध्यक्ष अपूर्व गोगोई, सचिव द्वियज्योति बोरा, रोहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, नगांव जिला आहोम सभा के मुख्य सलाहकार ठगीत चंद्र बरुवा सहित नगांव जिला आहोम सभा, रोहा आंचलिक आहोम सभा, रोहा आंचलिक टाई आहोम छात्र संघ के प्रतिनिधि और स्थानीय जनता उपस्थित थी।

सामुहिक द्वीप प्रज्वलन के पस्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में नौगांव जिला आहोम सभा महिला कोष द्वारा सती जयमती नाट और टाई भाषा में शिशु नाट मौंग डुन सून खाम का मंचन कर दो दिवसीय मे डाम मेफी का समापन हुवा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```