रोहा में असम दर्शन योजना के तहत 150 नामघर, मंदिरों को विधायक ने प्रदान किया 3-3लाख रुपये का चेक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रोहा में असम दर्शन योजना के तहत 150 नामघर, मंदिरों को विधायक ने प्रदान किया 3-3लाख रुपये का चेक



सोयल खेतान

रोहा के विधायक शशिकांत दास ने असम दर्शन योजना के तहत 150 नामधर और मंदिरों को 3-3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। असम दर्शन योजना 2025-26 के तहत राज्य के नामघर और मंदिरों को आर्थिक सहायता प्रदान करते आने के क्रम में आज रोहा समष्टि के विधायक शशिकांत दास ने अपने निवास स्थान में आयोजित कार्यक्रम में रोहा विधानसभा समष्टि के अंतर्गत विभिन्न प्रांतों के 150 नामघर और मंदिरों प्रतिनिधियों के बिच 3-3 लाख रुपयों के चेक वितरण कर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत करते हुवे मुख्यमंत्री की भरपुर प्रशंसा करते हुवे कहा की मुख्यमंत्री के हरी झंडी देखाते है मैं भाजपा में शामिल हुंगा और रोहा विधानसभा समष्टि से भाजपा से जिस को भी टिकट दी जायेगी हम उसीका समर्थन करेंगें क्योंकि हमारा एक ही लक्ष्य है हिमंत विश्व शर्मा को फिर से मुख्यमंत्री बनाना।साथ ही विधायक ने कहा की आगामी 28 फरवरी से शुरु होने वाली जन आशिर्वाद यात्रा 1 मार्च को रहो पहुंचेगी जिसकी तैयारी रोहा समष्टि के भाजपा कार्यकर्ता जोरशोर से लगे हुवे है और आगामी 4 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा रोहा के तिवा वीर जौंगालबलहु में प्राय 90 करोड की लागत से निर्मित जौंगालबलहु पर्यटन स्थल का उद्घाटन करेंगें।


चेक वितरण में तिवा स्वायत्त परिषद के कार्यवाही सदस्य सुरोज कोंवर, समाजकर्मी जनार्दन सईकीया, भाजपा कमारगांव मंडल अध्यक्ष भास्कर पातर सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, सचिव, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न नामघर मंदिर संचालन समिति के सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें