सोयल खेतान, रोहा
रोहा निवासी तथा प्रधान शिक्षयत्री, समाजसेवी लखी प्रसाद देवी को प्रग्यान फाउंडेशन ने कृति शिक्षयत्री और समाज सौरभ पुरस्कार 2026 प्रदान करने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
गुवाहाटी प्रेस क्लब में 22 फरवरी को समाजिक, सांस्कृतिक अनुष्ठान नेवकास के तत्वावधान में अनुष्टित 12वां वार्षिक नेताजी सुभाष चंद्र बॉस नेशनल अवार्ड और प्रग्यान फाउंडेशन का असम गलॉवेल अवार्ड 2026 कार्यक्रम में रोहा ठुकलागांव निवासी तथा रोहा राजागांव बालिपारा पार्थमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, जामुगुडी बुढा नामघर सदस्या, ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संघ, ओम मंडली संध द्वारा भारत माता सम्मान प्रापक, केंसर रोग से पीड़ित रोगियों को अपने बाल प्रदान करने, वृद्घाश्रम में प्रत्येक महिने सहायता राशी प्रदान करते आने के साथ ही रोहा के विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के साथ जोडे रह सेवा प्रदान करती आ रही लखी प्रसाद देवी को उनके द्वारा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में देते आ रहे अवदान के लिए कृति शिक्षयत्री और समाज सौरभ पुरस्कार 2026 से नवाजा गया।
लखी प्रभा देवी को पुरस्कार प्रदान होने पर रोहा क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही आज कवि, लेखक, शिक्षक लखी प्रसाद डेका लखी प्रभा के घर उपस्थित हो बधाईयां देने के साथ ही रोहा कपिली प्रखंड शिक्षक सन्मिलनी, रोहा आंचलिक कर्मचारी परिषद, रोहा शाखा साहित्य सभा, रोहा आंचलिक मास, रोहा आंचलिक आसु सहित विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों, दल संगठनों लखी प्रभा को ढेरों शुभकामनाएं दी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें