फैंसी बाजार महावीर धर्मस्थल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

फैंसी बाजार महावीर धर्मस्थल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन


गुवाहाटी: हिंदू सम्मेलन वृहत्तर फैंसी बाजार के सौजन्य से चार नंबर रेल गेट स्थित महावीर धर्म स्थल में बृहद रूप से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन वृहद फैंसी बाजार हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा, सचिव गौतम शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेश गोयनका, समाजसेवी प्रदीप भड़ेच, वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व नगर पार्षद महावीर स्वामी, सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बसंत सुराणा, सम्मेलन के प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज काला, विप्र फाऊंडेशन गुवाहाटी के अध्यक्षत शिव पारीक,तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला मालू, मंत्री सुचित्रा छाजेड़ ने दीप प्रज्वलित करके किया। अध्यक्ष कैलाश काबरा ने स्वागत संबोधन देकर हिंदू सम्मेलन की औचित्य के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राजेश देशकर, कल्याण आश्रम की छात्रा प्रोफेसर डॉक्टर उमा देवी,बसंत सुराणा ने हिंदुत्व, पांच परिवर्तन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ति पर अपने अपने संबोधन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सदस्योंओ द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। दिव्या पारीक ने कांच के छोटे-छोटे टुकड़ों पर राजस्थानी नृत्य कर सबको चकित कर दिया। तेरापंथ महिला मंडल ने भी सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नाम घर कीर्तन मंडली ने असमिया परंपरा के अनुसार नाम कीर्तन प्रस्तुत किया। प्रज्ञा माया शर्मा ने द्रौपदी के ऊपर भावपूर्ण कविता का पाठ किया। इसके अलावा कवियत्री विनीता मुंदडा, मंजु लता शर्मा,विनीता रिणवा ने भी अपनी कविता प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन सचिव गौतम शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद ठोलिया ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें