कवि सहित्यकार संपत सरल हिंदी पुस्तकालय को देख अभिभूत हुए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

कवि सहित्यकार संपत सरल हिंदी पुस्तकालय को देख अभिभूत हुए


गुवाहाटी: जयपुर के निवासी साहित्यकार कवि संपत सरल अपने गुवाहाटी कार्यक्रम के पश्चात श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय में पुस्तकों को अवलोकन करने के लिए पधार। उन्होंने मारवाड़ी पुस्तकालय की व्यवस्था एवं पुस्तकों के संग्रह को देखकर काफी अभिभूत हुए। इस अवसर पर मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के अध्यक्ष विनोद रिंगानिया, सचिव सिद्धार्थ नवलगडिया, सरोज बी जालान और लक्ष्मीपत बैद ने उनकी अगवानी की तथा उन्हें असमिया परंपरा के अनुसार फूलाम गमछा पहनाकर सम्मानित किया। संपत सरल मने कहा कि पुस्तकालय में गई पुरानी पुस्तक संग्रहित करने के लिए पुस्तकालय समिति को धन्यवाद है पुस्तकालय की व्यवस्था अति सुंदर है एवं कमला देवी पोद्दार सभागार मुझे आकर्षित कर रहा है पुस्तकालय में बाल साहित्य के लिए उड़ान कार्यक्रम की भी उन्होंने काफी प्रशंसा की। उन्होंने राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित अपनी स्वयं रचित व्यंग संग्रह एक मंजिला मकान में लिफ्ट, निठल्ले बहुत बिजी है और बुद्धि प्रकाश पुस्तक हस्ताक्षर सहित पुस्तकालय को भेंट की ताकि पाठकों तक उनका संदेश पुस्तक के माध्यम पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें