गुवाहाटी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन असम प्रदेश द्वारा ओडिशा बालेश्वर में दो दिवसीय अधिवेशन हरित जगन्नाथ में भाग लिया गया। गत 31 जनवरी और 1 फरवरी को भव्य आयोजन के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। असम से कुल 18 सदस्यों की टीम ने अधिवेशन में हिस्सा लिया।
असम प्रदेश को कुल 33 पुरस्कार प्राप्त हुए। अभामामस असम प्रदेश की कुल 50 शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष शीतल सोमानी को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष, प्रदेश सचिव निशा काबरा को श्रेष्ठ प्रांतीय सचिव का पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही साथ प्रांतीय सह सचिव सुनीता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय सह सचिव और प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख रंजना जालान को भी श्रेष्ठ पर्यावरण प्रमुख के पुरस्कार से नवाजा गया।
असम को पर्यावरण प्रकल्प में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण प्रकल्प प्रदेश का पुरस्कार मिला। सभी शाखाओं ने विभिन्न प्रकल्पों में ढेर सारा कार्य किया। जिसके लिए नौगांव, बोकाखात, मोरानहाट, देरगांव, नाहरकटिया, शिवसागर, जोरहाट, तेजपुर, गुवाहाटी, जोरहाट सृजन, डेमो, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, तिनसुकिया , सरूपथार, रोहा, पूर्वी डिब्रूगढ़ आदि शाखाओं को भी पुरस्कृत किया गया।शाखाओं की मेहनत से कुल 33 पुरस्कार प्राप्त कर असम प्रदेश ने राष्ट्र में अपनी अलग पहचान बनाई। असम प्रदेश अध्यक्ष शीतल सोमानी द्वारा खोले गए नागालैंड प्रदेश के लिए भी असम प्रदेश को विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ।
डिमापुर शाखा की अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग ले कर नागालैंड प्रदेश की पहचान बनाई। असम प्रदेश ने असमिया संस्कृति को दिखाते हुए रैली में भाग लिया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी द्वारा अधिवेशन को सफल और यादगार बनाने की सफल कोशिश की गई, जिसके लिए उन्हें असम प्रदेश की ओर से ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी गई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें