गुवाहाटी सैनिटरी एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित GPL 2.0 टूर्नामेंट का सफल समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

गुवाहाटी सैनिटरी एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित GPL 2.0 टूर्नामेंट का सफल समापन



गुवाहाटी, गुवाहाटी सैनिटरी एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जीपीएल 2.0 बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट को टीम प्रमोटर्स, प्रायोजकों, पूर्व अध्यक्षों एवं विशिष्ट अतिथियों से अत्यंत उत्साहजनक और अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ।


एसोसिएशन के अध्यक्ष  सिद्धार्थ नवलगढ़िया ने टूर्नामेंट की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्वप्रथम सभी आठ टीम प्रमोटर्स का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम प्रमोटर्स द्वारा प्रदर्शित खेल भावना, सज्जनता और सहयोग इस आयोजन की सफलता का एक प्रमुख आधार रहा।


उन्होंने सभी प्रायोजकों का भी विशेष धन्यवाद किया और कहा कि उनके उदार सहयोग के बिना इस प्रकार के भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाना संभव नहीं होता।


श्री नवलगढ़िया ने एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों, विशेष रूप से निवर्तमान अध्यक्ष नारायण सिंह नरुका, पुर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश लोहिया एवं  सुनील अग्रवाल  का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ठ अतिथि व सह प्रायोजक आनंद पोद्दार,  अशोक सिवोटिया, जगदीश अग्रवाल,  ओमप्रकाशजी खखोलिया,  विजय सराफ एवं  पवन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और महत्व को और बढ़ाया।


अध्यक्ष महोदय ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन के सदस्यों के बीच एकता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था, जिसमें हम काफी हद तक सफल रहे हैं और भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


उन्होंने टूर्नामेंट के वास्तविक नायकों के रूप में आयोजन समिति के सदस्य व संयोजक अरविंद सिओटिया एवं  सचिन खेतान, कोषाध्यक्ष आशीष खखोलिया, सचिव  देबेश बजाज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।


कार्यकारिणी समिति एवं एसोसिएशन की ओर से  पंकज अग्रवाल (महाबीर सावरिया सुपरस्टार्स) का भी धन्यवाद किया गया, जिनके प्रयासों से खाटू श्याम से पधारे  श्याम सिंह चौहान की उपस्थिति संभव हो सकी। उनकी उपस्थिति सभी सदस्यों के लिए एक दिव्य आशीर्वाद के समान रही।


अंत में, सिद्धार्थ नवलगढ़िया ने सभी सदस्यों से एकजुट रहकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि एसोसिएशन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके और व्यापार से जुड़ी किसी भी चुनौती का सामूहिक रूप से सामना किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि एसोसिएशन आगामी सत्र में और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जीपीएल 3.0 के रूप में वापसी करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें