खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर की स्वर्ण जयंती समारोह होली चंग धमाल कार्यक्रम से मानेगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर की स्वर्ण जयंती समारोह होली चंग धमाल कार्यक्रम से मानेगा



गुवाहाटी में खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर की स्वर्ण जयंती पर आगामी 22 फरवरी रविवार को माछखुवा स्थित आईटीए सेंटर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें भजनों के पश्चात होली चंग धमाल  कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। मंदिर के ट्रस्टी रामेश्वर गहलोत ने बताया कि राजस्थान के सुजानगढ़ सालासर रोड पर स्थित है मींगणा गांव में अवस्थित खेजड़ी वाले बालाजी धाम की स्थापना 1976 में की गई थी। जो आज आस्था का केंद्र बन गया है। हर वर्ष मींगणा गांव के साथ-साथ गुवाहाटी में भी फाल्गुन उत्सव मनाया जाता है। जिसमें बालाजी के भजनों के अलावा राजस्थान के नामी गिरामी कलाकारों द्वारा होली चंग धमाल का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर गुवाहाटी समिति के अध्यक्ष अजय पोद्दार के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई है। इसके सचिव दयाराम शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर आसोपा, समन्वयक मुन्ना लाल के अलावा अन्य कई सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इसी समिति की देख-देख में यह स्वर्ण जयंती समारोह फाल्गुन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। अध्यक्ष अजय पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम में नोखा की जानी पहचानी कलाकार सोनू जोशी के अलावा बीकानेर, जोधपुर, जयपुरऔर नागौर से भी कई राजस्थानी कलाकार आकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें