सोयल खेतान, रोहा
रोहा, चापरमुख के शिवालयों में आज महाशिवरात्रि का आयोजन होने के साथ ही भक्तों ने देवों के देव महादेव की श्रद्धा पूर्वक पुजा अर्चना कर समस्त क्षेत्र को हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से भक्तिमय बना दिया और अभामामस ने श्रद्धालोओं के बिच खिर और खिचडी वितरण कर सेवा प्रदान की ।
रोहा मध्य टोपाकुची सार्वजनीन शिव मंदिर, रोहा नतुनचारिआली हिंदुस्तानी शिव मंदिर, चापरमुख मारवाड़ी पट्टी स्थित भुतनाथ, सोमनाथ मंदिर, रोहा थाना शिव मंदिर सहित वृहतर रोहा, चापरमुख स्थित विभिन्न शिव मंदिर (शिवालयों) में आज महाशिवरात्रि धुमधाम से मनाने के साथ ही आज प्रात: से ही शिवालयों में सैकड़ों पुरुष महिला, युवक युवती और बच्चों ने धुप द्वीप प्रज्वलित करने के साथ ही भोले भंडारी का दूध, दही, जल से जलाभिषेक करने के साथ ही वेलपत्र, भांग, घतुरा, आंकडे के पते, फल मुल, फुल अर्पीत कर देवों के देव महादेव,कैलाश निवासी, देवों के देव महादेव की श्रद्धा पूर्वक पुजा अर्चना करने के साथ भक्तों के हर हर महादेव, बम बम भोले की जयकारों और नाम कीर्तन से समस्त क्षेत्र भक्तिमय बना दिया। दुसरी और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस) रोहा शाखा ने रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण के समक्ष अपराह्न 3 बजे से श्रद्धालुओं के बिच खीर खिचड़ी वितरण कर सेवा प्रदान की। ईस अवसर पर रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नितु शर्मा, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सदस्या सुमन प्रजापत, सरिता प्रजापत, रीतु पोद्दार, मधु सेठिया, सुनीता जैन,सविता शर्मा, शिल्पा अग्रवाल, राधा खेतान, शिया पोद्दार सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें