मशहूर हास्य कवि और कलाकार केसर देव मारवाड़ी का मंगलवार के तड़के अढाई बजे राजस्थान के सीकर जिले में स्थित रिंगस के पास एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे सीकर से एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। केसर देव रतनगढ़ से सीकर होते हुए जयपुर जा रहे थे। वे अपनी गाड़ी खुद ही ड्राइव कर रहे थे, साथ में उनकी धर्मपत्नी भी थी। रात को अढाई बजे रिंगस से करीब 3 किलोमीटर पहले ट्रक के साथ टकरा जाने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही निधन हो गया एवं उनकी धर्म पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं। खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत रिंगस अस्पताल मे ले जाया गया, जहां उन्हें जयपुर रैफर कर कर दिया गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरे देश में उनके हास्य कवि के श्रोताओं के बीच दुख की लहर दौड़ पड़ी। वह मूल रूप से राजस्थान के लाडनूं के रहने वाले थे उन्होंने अपना करियर लाफ्टर चैलेंज के विजेता बनकर शुरू किया था तथा राजस्थानी में हास्य व्यंग्य की कविताओं से वह हर वक्त सबको हंसाते रहते थे।
Snakiy Makhana (Adv.)
!->
Home
Unlabelled
सबको हंसने वाला केसर देव मारवाड़ी सबको रुला कर चला गया
सबको हंसने वाला केसर देव मारवाड़ी सबको रुला कर चला गया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें