स्वीटी शर्मा मोरानहाट मायुमं की अध्यक्ष चुनी गई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

स्वीटी शर्मा मोरानहाट मायुमं की अध्यक्ष चुनी गई



मोरान हाट, मारवाड़ी युवा मंच की मोरानहाट शाखा का चुनाव  8 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में स्वीटी शर्मा सत्र 2026-27 हेतु निरविरोध मोरानहाट मायुमं की अध्यक्ष चुनी गई।


मारवाड़ी युवा मंच की मोरानहाट शाखा का चुनाव  में 8 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में स्वीटी शर्मा निर्विरोध सत्र 2026-27 हेतु अध्यक्ष चुनी गई। मंच भवन में आयोजित शाखा की चतुर्थ आम सभा में चुनाव अधिकारी रिंकी अग्रवाल ने व्यवस्थित रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच की मोरानहाट शाखा के आगामी कार्यकाल के लिए स्वीटी शर्मा के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। अपने संबोधन में स्वीटी शर्मा ने सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया तथा कहा कि मंच के कार्यक्रमों में कुछ बदलाव लाते हुए नई पीढ़ी का रुझान मंच के प्रति सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे। शाखा अध्यक्ष राहुल चांडक की अगुवाई में नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष स्वीटी शर्मा का अभिनंदन फुलाम गामोछा से किया गया। चुनाव अधिकारी रिंकी अग्रवाल का उनके दायित्व को बखूबी संभालने हेतु आभार प्रकट किया गया। इस आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आदिश अग्रवाल ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें