पूजा माहेश्वरी
नगांव, सार-संभाल संगठन यात्रा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद , नगांव में शाखा प्रभारी बजरंग कुंडलिया एवं आ.भा.ते.यु.प के कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठारी की गरिमामय उपस्थिति रही।
शनिवार को आयोजित सभा में तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिससे संगठनात्मक एकता का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री शुभम दूगड़ द्वारा किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभ आरम्भ हुआ। तिलक से अतिथियों का स्वागत सुश्री श्रद्धा गुजारनी द्वारा किया गया। विजय गीत का संगान युवा साथियों ने किया। तेरापंथ युवक परिषद, नगांव के अध्यक्ष पीयूष पुगलिया ने स्वागत उद्बोधन एवं वर्तमान कार्यकाल का विस्तृत जानकारी वह कार्य को प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात आ.भा.ते.यु.प से अजीत कोठारी ने प्रेरक उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए शाखा प्रभारी की संक्षिप्त जानकारी देते हुवे संगठन की मजबूती एवं युवाओं की सक्रिय भूमिका पर अपने विचार रखे। इसके बाद तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विनोद बोथरा एवं महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता चोरड़िया ने संगठनात्मक सुदृढ़ता पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए ।
इस अवसर पर परिषद् के सलाहकार अमित सिंघी एवं जितेंद्र गुजारनी की भी गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक के दौरान परिषद के कार्यों की समीक्षा की गई तथा निम्न बिंदुओं पर विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ—
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन चौका सत्कार एवं युवा वाहिनी आयाम को सक्रिय बनाना
नए जैन संस्कारकों का निर्माण
किशोर मंडल को गठन करना
इसी क्रम में शाखा प्रभारी बजरंग कुंडलिया की उपस्थिति में युवा साथियों को नए ऊर्जा से संचालन कर दिया। अंत में शुभम दुगङ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। परिषद ने प्राप्त मार्गदर्शन को शीघ्र क्रियान्वित करने का संकल्प लिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें