डिब्रूगढ़ से ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की सुप्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल ने डिब्रूगढ़ असम के वरिष्ठ पत्रकार सह लेखक ललित शर्मा को मानद रत्न सम्मान से सम्मानित किया है, यह सम्मान संस्था ऑनलाइन के जरिये प्रेषित की है।
ज्ञात हो कि पांच देशों के लेखकों कवियों रचनाकारो सहित्यकारों आदि को इस दिवस पर सम्मानित करती है। चालू वर्ष में एक हजार प्रतिभागियों को सम्मिलित किया गया। कुल पांच देश के प्रतिभागियों की विभिन्न साहित्यिक लेखन कार्यशैली आदि को संस्था चयनकर्ताओं के जरिये सम्मानित करती आ रही है। ललित शर्मा को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि प्रदान करके एक प्रशस्ति पत्र प्रेषित करके बधाई दी है।
ज्ञात हो कि नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार में संस्था निरन्तर कार्यरत है वही अंतर्राष्ट्रीय स्तर विरार आयोजन करके प्रोत्साहित करने में मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान, तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान करती है। गौरतलब हो कि पिछले 1989 से सँवादसेवी से अबतक जुड़े ललित शर्मा हिंदी असमीया के साथ राजस्थानी भाषा में लगातार अनेकों विषयो पर आलेख लेखन के साथ शोध लेख अनुवाद आदि गद्य पद्य में लिखते है। विभिन्न विषयों की समसामयिक रचनाएं पत्र पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती आ रही है इस उपलब्धि साहित्यिक, सामाजिक संस्थाओं सहित शुभाकांक्षी ने शुभकामनाये दी है, संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बधाई दी और कहा कि शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है साहित्य लेखन की रुचि का विकास करना, प्रतिभाओं को उभारना प्रोत्साहित करके साहित्य नव ऊर्जा को समृद्ध के साथ विकसित करना है। सम्मानित लेखक क्षेत्रीय राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अनेकों संस्थाओं से सम्मानित किए गए है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें