कोलकाता से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया है। उन्होंने रात करीब 2 बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह 72 वर्ष के थे।
जानकारी के अनुसार, मुकुल रॉय लंबे समय से कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे। पिछले कुछ महीनों से वह कोमा में थे और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
मुकुल रॉय राज्य और राष्ट्रीय राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे। संगठन क्षमता और रणनीतिक समझ के लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता था। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कब और कहां रखा जाएगा, इस पर परिवार की ओर से जल्द जानकारी दी जाएगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें