तामुलपुर में तूफान और बाढ़ की तैयारियों के संदर्भ में बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

तामुलपुर में तूफान और बाढ़ की तैयारियों के संदर्भ में बैठक



सेंकी अग्रवाल 

गोरेश्वर, 26 फरवरी। तामुलपुर जिले में आगामी बारिश के मौसम में संभावित तूफान और बाढ़ की स्थिति का सामना करने के उद्देश्य में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिला आयुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष सिमी करन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तूफान और बाढ़ आने से पहले की स्थिति के लिए पूर्व में उठाए जाने वाले कदम, आवश्यक उपकरण और मानव संसाधन की तैयारी, बचाव और सहायता शिविर स्थापित करने की व्यवस्था, खाद्य और चिकित्सा सामग्री का भंडारण, बिजली और पानी की आपूर्ति को बनाए रखने के उपाय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही संभावित आपदा प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस, एस एस बी, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य तकनीकी, जल संसाधन, पी डब्ल्यू डी, एपिडी सी ए एल, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संबंधित विभागों को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला आयुक्त ने सभी विभागों के बीच निकट समन्वय बनाए रखते हुए जन साधारण की सुरक्षा और हित की रक्षा करने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। उन्होंने संबंधित विभागों से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए विभागीय प्रमुखों को भी आग्रह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें