रोहा तिवा वीर राजा जौंगालबलहु गढ में 90 करोड रुपये की लागत से निर्मित जौंगालबलहु पर्यटन स्थ ल का सीएम करेंगे उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रोहा तिवा वीर राजा जौंगालबलहु गढ में 90 करोड रुपये की लागत से निर्मित जौंगालबलहु पर्यटन स्थ ल का सीएम करेंगे उद्घाटन



सोयल खेतान, रोहा


रोहा स्थित तिवा वीर राजा जौंगालबलहु गढ को आधुनिक पर्यटन स्थल क्षेत्र में तबदील करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवंटित 90 करोड रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक पर्यटन स्थल का आगामी 4 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा उद्घाटन करेंगें।


पर्यटन स्थल में तिवा जनगोष्ठी के एतिज्यमंडित विभिन्न संम्पद, कला, सृष्टि, संस्कृति, भास्कर्ज्य को दर्शाया गया है और पर्यटन स्थल में निर्माण किया गया है तिवा जनगोष्ठी के डेकाचांग, बरघर, टंगीघर और साथ ही रहेगा जादूघर, पुस्तकालय, सभागृह, अतिथिशाला और तिवा जनगोष्टीय भोजनालनय।मालोम हो की वर्ष 2020 की 7 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने तिवा वीर राजा जौंगालबलहु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था।


दुसरी और तिवा जातीय संगठनों ने तिवाओं के पितृपुरुष वीर राजा जौंगालबलहु गढ को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर बनाने के लिए सरकार से मांग की थी और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने तिवा जातीय संगठनों के मांगों को पुरा करते हुवे पर्यटन स्थल निर्माण के लिए 90 करोड रुपये आवंटित किया गया था और रोहा के विधायक शशिकांत दास ने बताया की आगामी 4 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा जौंगालबलहु पर्यटन स्थल का उद्घाटन करेंगें। साथ ही विधायक ने बताया की आगामी 1 मार्च को जन आशिर्वाद यात्रा जागीरोड, मरिगांव से होती हुवी रोहा पहुंचेंगी और स्वागत की तैयारी पुरी कर ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें