विभिन्न मंदिरो मे विधायक रुपक शर्मा द्वारा चेक वितरित किए गए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

विभिन्न मंदिरो मे विधायक रुपक शर्मा द्वारा चेक वितरित किए गए



पूजा माहेश्वरी 

नगांव, असम दर्शन योजना के तहत नगांव- बटद्रवा क्षेत्र के विधायक रूपक शर्मा ने हैबरगांव मंडल अधिनस्थ कई मंदिरो मे अनुदान राशि के चेक मंगलवार को वितरित किए। इस वक्त उनके साथ हैबरगांव भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार आलमपुरिया, पार्षद हेमा झँवर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अनुदान राशि की पहली किस्त डेढ लाख रुपए के चेक अलग अलग मंदिरो के पदाधिकारीयो ने ग्रहण किए। श्री सत्यनारायण ठाकुर बाङी मे रतन कुमार जाजोदिया ने, धिंग रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर मे राजेन्द्र प्रसाद मुंदडा ने, शहीद शंकर कटोकी पथ स्थित श्री शनि मंदिर मे पवन कुमार गाड़ोदिया ने चेक ग्रहण किए। इसके अतिरिक्त विधायक श्री शर्मा ने  एम डी रोड स्थित श्री विष्णु मंदिर, लाउखोआ रोड स्थित पब्लिक नामघर, कैलाश नगर स्थित एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट एशोसियेशन, क्रिमेशन कमिटि, हैबरगांव, चांदमारी रोड स्थित काली मंदिर, स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर, शांतिपुर स्थित वेस्ट प्बलिक कली बाङी मंदिर, मां शक्ति संघ, हैबरगांव व लख्खी नगर माधोपुर नामघर  प्रमुख है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें