गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शाखा के सत्र 2026-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। चुनाव अधिकारी राहुल शर्मा ने घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि पार होने के बाद सिर्फ एक ही उम्मीदवार का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। अतः एकमात्र उम्मीदवार आकाश शर्मा को आगामी सत्र 2026-27 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है। चुनाव अधिकारी की घोषणा के पश्चात मायुमं गुवाहाटी शाखा के सदस्यों के बीच खुशी की लहर दौड पड़ी। सभी सदस्यों ने आकाश शर्मा को बधाई दी। गौरतलब है कि नए अध्यक्ष का कार्यकाल 1 अप्रैल से लागू होगा।
Snakiy Makhana (Adv.)
!->
Home
Unlabelled
मायुमं गुवाहाटी शाखा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए आकाश शर्मा
मायुमं गुवाहाटी शाखा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए आकाश शर्मा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें