चापरमुख की बेटी प्रियंका ने एपीएससी(सीसीई) में 37वां स्थान प्राप्त कर बढाया गौरव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

चापरमुख की बेटी प्रियंका ने एपीएससी(सीसीई) में 37वां स्थान प्राप्त कर बढाया गौरव



सोयल खेतान, रोहा


चापरमुख की बेटी मेधावी छात्रा प्रियंका रॉय ने एपीएससी (सीसीई) में 37वां स्थान प्राप्त कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है। हाल ही में घोषित असम लोकसेवा आयोग एपीएससी (सीसीई) 2024 प्रतियोगिता मुलक परीक्षा परिणाम में चापरमुख की शु संतान, विमल रॉय और पुष्पा रॉय की पुत्री तथा चापरमुख मारवाड़ी पट्टी स्थित गीतादेवी हंसरीया स्मृति शंकरदेव शिशु निकेतन की पूर्व आचार्या प्रियंका रॉय ने 37 वां स्थान प्राप्त कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही रोहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, सचिव पंकज बोरा, चापरमुख गीतादेवी हंसरीया स्मृति शंकरदेव निकेतन के प्रधानाचार्य नवज्योति तामुली, रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत वरुबा सहित विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों, दल संगठनों ने शुभकामनाएं दे उज्वल भविष्य की कामना की है।

 इससे पूर्व प्रियंका ने एपीएससी Assam Accounts services परिक्षा में राज्य भर में 29 वां स्थान प्राप्त गौरव बढाने में सक्षम रही। मालूम हो की प्रियंका के पिता विमल रॉय चापरमुख स्टेशन पर तामुल पान की छोटी दोकान दे परिवार का लालन पोषण करते थे और आर्थिक तंगी को दरकीनार कर प्रियंका ने अपने प्रवल ईच्छा शक्ति, एकाग्रता और लगन के चलते आज ईस मुकाम पर पहुंची और प्रियंका वर्तमान नगांव में परिवार के साथ रहती है और प्रियंका वर्तमान पीडिब्ल्यूडी विभाग, नगांव में सह एकाउंटेंट अधिकारी पद पर कार्यरत है। साथ ही प्रियंका रॉय चापरमुख से पहली युवति है जो एपीएससी में उतीर्ण हो सफलता हाशिल करने में सक्षम रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें