मोरानहाट में दो दिवसीय आयोजन के साथ मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय लघु अधिवेश 16 और 17 मई को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट में दो दिवसीय आयोजन के साथ मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय लघु अधिवेश 16 और 17 मई को




मोरानहाट, आगामी दिनांक 16 और 17 मई शनिवार रविवार को 2 दिवसीय कार्यक्रम के साथ पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय लघु अधिवेशन - समन्वय 2026 (सशक्त समाज उज्जवल भविष्य) का भव्य आयोजन मोरानहाट के श्री राधाकृष्ण विवाह भवन परिसर में सम्मेलन परिवार की मोरानहाट शाखा के आतिथ्य में होने जा रहा है।  इस अवसर पर सम्मेलन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पवन गोयनका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पटना से  बिनोद तोदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुवाहाटी से बसन्त सुराणा के अलावा प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय बिनोद लोहिया, प्रांतीय महामंत्री रमेश चांडक, प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज काला के अलावा प्रांतीय टीम के पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य, मंडल A से प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ महेश जैन, मंडलीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के अलावा प्रांत की विभिन्न शाखाओं से लगभग 250 से भी ज्यादा प्रतिनिधियों के पधारने की संभावना है।

इस हेतु मोरानहाट शाखा परिवार ने इस आयोजन विशेष हेतु एक स्वागत समिति का गठन किया है जिसमें लगभग 40 से भी ज्यादा लोगों को समाहित किया गया है। स्वागत समिति के स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश गाड़ोदिया, उप स्वागताध्यक्ष - अर्जुन भरतिया, सांवरमल मोर, विजय केड़िया, स्वागत मंत्री पवन मोर, सह स्वागत मंत्री - बिमल अग्रवाल, प्रसन्न पसारी, अशोक बेड़ीया, अरविंद गाड़ोदिया, संपर्क अधिकारी बिरेन अग्रवाल, भोजन व्यवस्था बिनोद भरतीया, सुशील पोद्दार, संजय अग्रवाल, बिमल सुरेका, कुणाल अग्रवाल इत्यादि, पंजीकरण विभाग अर्जुन भरतीया, अशोक मोर, शंभू सुरेका, आवास व्यवस्था अशोक बेड़ीया, सुशील बेड़ीया, यातायात व्यवस्था धर्मेश पारीक, टॉक शो प्रभारी बिमल अग्रवाल, कल्चरल इवेंट प्रभारी अरविंद गाड़ोदिया, टीम युवा मंच, टीम महिला सम्मेलन, विशेष सम्मान समारोह - छगनलाल माड़ोदिया, पवन मोर इत्यादि, नामघर दर्शन प्रभारी - देवकीनंदन अग्रवाल, मोटिवेशनल प्रोग्राम तथा लाफ्टर शो प्रोग्राम प्रभारी - विजय मोर और अरविंद गाड़ोदिया, कार्यकारिणी तथा प्रांतीय सभा मैनेजमेंट के प्रभारी - अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल, सचिव छगनलाल माड़ोदिया, कोषाध्यक्ष विजय मोर, पवन मोर, बिरेन अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, प्रसन्न पसारी,अशोक बेड़ीया, अरविंद गाड़ोदिया, मनोज मिंडिया और संजय अग्रवाल के साथ अन्य सदस्य सदस्याओं को समाहित करते हुए लगभग 150 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।


पहले दिन 16 मई शनिवार को सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक कार्यक्रम चलेगा जिसमें प्रतिनिधियों को रिसीव करते हुए उनकी आवास व्यवस्था, पंजीकरण व्यवस्था, कार्यकारिणी सभा का उद्घाटन सत्र, कार्यकारिणी सभा, टॉक शो, विशेष म्यूजिकल सम्मान समारोह, शार्क टैंक प्रोग्राम,  सांस्कृतिक संध्या, चौपाल तथा दिन भर की भोजन व्यवस्था इत्यादि कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। टॉक शो में चर्चा होगी - समन्वय पर जिसके तहत किस प्रकार से समाज की विभिन्न घटकों में समन्वय स्थापित करते हुए कैसे क्राइसिस के वक्त एकजुट होकर समाज का रक्षा कवच बनें। किस प्रकार स्थानीय इतर समाज के साथ समन्वय का ताना बाना बुना जा सके ताकि आनेवाले समय में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। इस टॉक शो में विशेष रूप से सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष राज चौधरी, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती शालिनी बगड़िया, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल जालान, टीवी डिबेटर ललीत जैन के साथ यह परिचर्चा आयोजित होगी। रात्रि में विशेष म्यूजिकल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें अब तक के उपस्थित प्रांतीय नेतृत्व, अब तक के शाखा नेतृत्व के अलावा कुछ राष्ट्रीय, प्रांतीय और शाखा स्तर के विशिष्ट जनों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कल्चर प्रोग्राम के तहत भी समन्वय को केंद्रित करते हुए समाज की महिलाओं, युवतियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दौरान एक नए प्रयास के तहत - शार्क टैंक - का व्यवसाय से संबंधित हास्य प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 10 बजे से 11 बजे तक चौपाल बैठेगी जिसमें परस्पर जान पहचान, मेलजोल को बढ़ावा दिया जाएगा।


दूसरे दिन 17 मई रविवार को सुबह 7 बजे से रात्रि 7 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करते हुए आयोजन को विराम दिया जाएगा। दूसरे दिन रजिस्ट्रेशन, नामघर भ्रमण दर्शन सेवा, प्रांतीय सभा का उद्घाटन सत्र, प्रांतीय सभा, मोटिवेशनल प्रोग्राम, लाफ्टर शो, समापन समारोह तथा खान पान व्यवस्था के कार्यक्रम समाहित होंगे। नामघर दर्शन कार्यक्रम के तहत आए हुए प्रतिनिधियों का एक जत्था तथा आतिथ्य शाखा परिवार के सदस्य थॉमसन तिनाली के पास स्थित नामघर में जाकर सेवा देंगे। मोटिवेशनल प्रोग्राम के मोटीवेटर के रूप में शिलांग से अंकुर झुनझुनवाला हम सभी को वर्तमान की ज्वलंत विषय वस्तु पर हम सभी को मोटिवेट करेंगे कि कैसे हमें इन चीजों को हैंडल करना है। दो दिन के इतने व्यस्तम कार्यक्रम का समापन अगर हास्य महफिल से हो तो इस आयोजन की स्मृतियां हम सभी के मानस पटल पर अंकित रहेगी। इस उदेश्य से राजस्थान के हास्य सम्राट, मशहूर हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी अपनी गुदगुदियों से हमें हंसाते लोटपोट करेंगे और अपने हास्य के माध्यम से कुछ मैसेज भी देने का प्रयास करेंगे। और अंत में प्रतिनिधियों को विदाई से पहले एक छोटा सा समापन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिनिधियों को मोरान समाज की तरफ से विदाई दी जाएगी। इस आयोजन के दौरान दोनों दिन इतर समाज से एक एक प्रबुद्ध व्यक्ति विशेष का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा ।

वैसे तो यह आयोजन दो दिवसीय आयोजन है लेकिन आयोजक शाखा द्वारा दिनांक 15 मई को प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा के कर कमलों से गणेशजी का आह्वाहन करते हुए पंडाल परिसर का उद्घाटन किया जाएगा जिससे यह आयोजन शाखा स्तर पर त्रिदिवसीय आयोजन बन गया है।


इस आयोजन पर अपनी बात रखते हुए मोरानहाट शाखा अध्यक्ष बिनोद अग्रवाल और स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश गाड़ोदिया ने कहा है कि हम अपनी तरफ से इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी सदस्यों के साथ जुटे हुए हैं और प्रांतीय नेतृत्व का निरंतर सहयोग भी हमें प्राप्त हो रहा है। शाखा सचिव छगनलाल माड़ोदिया और स्वागत मंत्री पवन मोर ने पूर्वोत्तर की सभी शाखाओं से आग्रह किया है कि वो सभी अधिकाधिक संख्या में इस आयोजन में आएं, सहभागिता निभाएं, हमारा आतिथ्य स्वीकार करें और समन्वय के एक नए अध्याय की शुरुआत करें।  पंजीकरण प्रभारी अर्जुन भरतिया और प्रांतीय संयुक्त मंत्री बिरेन अग्रवाल ने पूर्वोत्तर के साथियों से जल्दी जल्दी इस उत्सव हेतु अपना पंजीकरण करवाते हुए सहयोग करने की अपील की है। अभि तक लगभग 100+ पंजीकरण होने की जानकारी भी दी गई है। आवास व्यवस्था प्रभारी अशोक बेड़ीया ने भी आनेवाले प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वो होटल बुकिंग फॉर्म को भरकर अपलोड करें ताकि हम उनकी उचित व्यवस्था को अंजाम दे सकें।  

मारवाड़ी युवा मंच मोरानहाट शाखा के अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी शर्मा और सचिव मनीष बेड़ीया तथा मारवाड़ी महिला सम्मेलन मोरानहाट शाखा की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा अग्रवाल और सचिव श्रीमती सुनीता निर्मल अग्रवाल ने इस आयोजन में सम्मेलन परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का अपना संकल्प दोहराया है और वो अपनी पूरे शाखा परिवार के साथ आयोजन समिति को अपना साथ और सहयोग दे रहे हैं।

एक बार पुनः आयोजन समिति की तरफ से पूर्वोत्तर के नेतृत्व तथा उनकी पूरी टीम से, पूर्वोत्तर की समस्त शाखा परिवार से तथा मोरान के मारवाड़ी समाज से इस - समन्वय 2026 में अपनी उपस्थिति भागीदारी और सहयोग से समन्वय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वाहन किया है। इस आशय की जानकारी स्वागत मंत्री पवन मोर द्वारा प्रेषित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```