गुवाहाटी, 31 मई 2026। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को मशहूर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी *इवेंट्स इनफिनिटी* ने शहर में ‘ट्रू हेल्थ सेमिनार’ नामक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया। सेमिनार का उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू के घातक दुष्प्रभावों से आगाह कर नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर *निशांत बगड़िया* ने विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और होस्ट अभिनेता *अक्की अवकाश जैन जम्मड़* रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में *ज्योतिर्मय हजारिका, डॉ. हसीना मोमिन और रूपक देव* मंच पर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया।
मंच से संबोधित करते हुए *अक्की अवकाश जैन जम्मड़* ने कहा, “तंबाकू सिर्फ शरीर नहीं तोड़ता, पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से खत्म कर देता है। इवेंट्स इनफिनिटी केवल इवेंट नहीं बनाती, हम सामाजिक जिम्मेदारी भी पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ‘ट्रू हेल्थ सेमिनार’ उसी सोच का हिस्सा है।”
मुख्य अतिथियों ने तंबाकू को ‘धीमा जहर’ करार दिया।
*ज्योतिर्मय हजारिका:* “अगर आज हमने जागरूकता नहीं फैलाया तो कल हमारे बच्चे इसकी कीमत चुकाएंगे।”
*डॉ. हसीना मोमिन:* “कैंसर, हृदय रोग और सांस की बीमारियों की जड़ तंबाकू है। इसे छोड़ना ही एकमात्र इलाज है। हर घर को इस मुहिम से जुड़ना होगा।”
*रूपक देव:* “समाज तभी बदलेगा जब युवा आगे आएंगे। इवेंट्स इनफिनिटी ने इस सामाजिक मुद्दे को मंच देकर सराहनीय काम किया है।”
शाम 5 बजे से 7 बजे तक चले इस सेमिनार में *शनाज मुमताज, बिस्वनाथ रॉय, राधा रानी रॉय, काश्वी रॉय, शबनम सुल्ताना और जैस्मिनुजा अहमद* सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र और प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस अवसर पर गायिका *काश्वी रॉय* ने मधुर गीतों से कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सामूहिक शपथ ली। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कैंपों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर *9864970531* जारी किया गया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें