माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा 13 सितंबर को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा 13 सितंबर को

 


समाज हित एवं सेवा कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगा विचार-विमर्श


गुवाहाटी। माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के 21वें सत्र (2026-2029) की प्रथम वार्षिक साधारण सभा आगामी 13 सितंबर 2026 को स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित की जाएगी। सभा का आयोजन शाम 5 बजे से होगा।


माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-2029 की प्रथम वार्षिक साधारण सभा के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने माहेश्वरी समाज परिवार के सभी सदस्यों से सभा में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया।


सभा मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा में समाज हित एवं समाज सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रस्तावित कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि समाज की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह बैठक महत्वपूर्ण रहेगी। सभा ने समाज के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।


यह जानकारी माहेश्वरी सभा, गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें