असम न्यायिक सेवा में बांसुरी पोद्दार ने हासिल की पांचवीं रैंक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम न्यायिक सेवा में बांसुरी पोद्दार ने हासिल की पांचवीं रैंक

 


गुवाहाटी। असम न्यायिक सेवा की परीक्षा में बांसुरी पोद्दार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पांचवीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ वह न्यायिक अधिकारी के रूप में चयनित हुई हैं। बांसुरी पोद्दार गुवाहाटी निवासी अधिवक्ता पंकज पोद्दार एवं ऋतु पोद्दार की पुत्री तथा स्वर्गीय महाबीर प्रसाद पोद्दार एवं गीता देवी पोद्दार की पौत्री हैं 

उनकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।


बांसुरी ने एनएएलयूजेए, असम से एलएल.बी. तथा एनएलआईयू, भोपाल से एलएल.एम. की शिक्षा पूरी की है। निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने असम न्यायिक सेवा में पांचवीं रैंक हासिल कर परिवार का गौरव बढ़ाया।


परिवार ने बांसुरी की सफलता पर भगवान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके शिक्षकों, परिवारजनों एवं मित्रों का आभार जताया, जिन्होंने पूरे सफर में उन्हें प्रोत्साहित किया। परिवार की ओर से कामना की गई कि भगवान श्रीकृष्ण जीवन के हर पड़ाव पर बांसुरी का हाथ थामे रखें और उन्हें आगे भी सफलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाएं। भाई शिवेश पोद्दार सहित परिवार के सदस्यों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें