राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षपूर्ति पर आयोजित समारोह में सैकड़ों विद्यार्थियों ने एकस्वर में किया गायन
रोहा: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षपूर्ति के अवसर पर देशभर में आयोजित समारोहों की कड़ी में चापरमुख के मारवाड़ी पट्टी स्थित गीतादेवी हंसरीया शंकरदेव शिशु निकेतन में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘नमामि मातरम्’ के तहत आयोजित समारोह में आचार्य-आचार्याओं, अभिभावकों, अतिथियों एवं सैकड़ों विद्यार्थियों ने एकस्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।
प्रधान आचार्य नवज्योति तामुली के संचालन में आयोजित समारोह का शुभारंभ निकेतन संचालन समिति के अध्यक्ष एवं रोहा मीन महाविद्यालय के डीन डॉ. कृष्ण कांत तामुली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद चापरमुख पुलिस चौकी के प्रभारी अभिजीत राभा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान निकेतन के आचार्य-आचार्या, अभिभावक, आमंत्रित अतिथि तथा सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। सामूहिक स्वर में गूंजे राष्ट्रगीत से पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से भर गया।
कार्यक्रम में निकेतन संचालन समिति के उपाध्यक्ष बलोराम सईकिया, सदस्य एवं पूर्व सेना अधिकारी मलिन बोरा, चापरमुख बी.बी. हंसरीया हायर सेकेंडरी के विषय शिक्षक एवं नाट्यकार विपुल कलिता सहित निकेतन के आचार्य-आचार्याएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षपूर्ति का यह आयोजन विद्यार्थियों को देश के राष्ट्रीय गीत के इतिहास और महत्व से परिचित कराने तथा उनमें राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें