पुत्र के इलाज के लिए जोरहाट गए थे परिजन, पीछे से चोरों ने सोने के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
बिजु तुनवाल, टियोक।
टियोक के ढेकियाखोवा होमदिया चुबुरिया इलाके में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। जिष्ट (JIST) के कर्मचारी दीपक सैकिया के घर में चोरों ने उस समय चोरी की, जब परिवार के सदस्य अपने पुत्र के उपचार के लिए जोरहाट गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार, घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी के अनुसार, चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 80 हजार रुपये नकद ले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद लाहदोईगढ़ पुलिस चौकी की प्रभारी अधिकारी बेबी नेओग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए जोरहाट से स्निफर डॉग भी बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से सुराग जुटाने के साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।
इधर, पवित्र भाद्र माह में ढेकियाखोवा बरनामघर के समीपवर्ती इलाके में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें