गुवाहाटी। गुवाहाटी में शनिवार को प्रसिद्ध गायिका सुनीधि चौहान के संगीत कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले उनके 'आई एम होम टूर' कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और पार्किंग संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
गुवाहाटी यातायात पुलिस के अनुसार, ये प्रतिबंध आज दोपहर 3 बजे से लागू होंगे। इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और आम लोगों के साथ-साथ कार्यक्रम में पहुंचने वाले दर्शकों की आवाजाही सुचारु बनाए रखना है।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से पहले जारी यातायात निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें