बंगाईगांव में धूमधाम से मनाया गया 5वां जिला दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव में धूमधाम से मनाया गया 5वां जिला दिवस



"बंगाईगांव @2035" कॉन्क्लेव सहित आयोजित हुए विविध रंगारंग कार्यक्रम


​बंगाईगांव: ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध बंगाईगांव जिले का 5वां 'बंगाईगांव जिला दिवस' जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियों और उल्लास के साथ 1अक्टूबर को मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्‍न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और विचार-विमर्श से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ​सुबह दीप प्रज्वलन व श्रद्धांजलि से ​समारोह का औपचारिक शुभारंभ जिला पुस्तकालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम में वीर लाचित बोरफुकन और महावीर चिलाराय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया। ​इस अवसर पर बारपेटा के सांसद श्री फणी भूषण चौधरी, बंगाईगांव की विधायिका श्रीमती दीप्तिमयी चौधरी, अभयपुर के विधायक श्री भूपेन राय, जिला आयुक्त श्री लक्ष्मीनंदन सहारिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री नुमाल महतो सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने वीर योद्धाओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात जिला पुस्तकालय से एक भव्य बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  


​जिला दिवस के मुख्य आकर्षणों में पुलिस कन्वेंशन सेंटर (आरक्षी सम्मेलन केंद्र) में आयोजित विशेष कॉन्क्लेव रहा। इसका केंद्रीय विषय "बंगाईगांव @2035: विजन से क्षमता, क्षमता से वास्तविकता था।  


​बंगाईगांव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. पुलकेश दास के संचालन में यह कॉन्क्लेव दो सत्रों में आयोजित किया गया।


​प्रथम सत्र के प्रमुख वक्ताओं मे ​श्री फणी भूषण चौधरी (माननीय सांसद, बारपेटा), ​श्रीमती दीप्तिमयी चौधरी (माननीय विधायक, बंगाईगांव), श्री भूपेन रॉय (माननीय विधायक, अभयापुरी), डॉ. तरणी डेका (कुलपति, बंगाईगांव विश्वविद्यालय), श्री लक्ष्मीनंदन सहारिया (जिला आयुक्त, बंगाईगांव), श्री नुमाल महतो (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बंगाईगांव) थे तथा​द्वितीय सत्र के प्रमुख वक्ताओं मे श्री रोहिणी कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त ACS), डॉ. रूपांजलि देवी (एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष - शिक्षा), श्री प्रतिम बरुआ (साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार विजेता), श्रीमती पल्लबी मेधी (विद्यालय निरीक्षक, बंगाईगांव), डॉ. हरमन कॉनराड फ्रैंक (प्राचार्य, बंगाईगांव मेडिकल कॉलेज) थे। ​दोनों सत्रों में वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, युवा सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे तथा सतत विकास के माध्यम से 2035 तक जिले की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने पर गहन विचार-विमर्श किया।


​जिले भर में दिनभर विभिन्‍न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं जिसमे ​चित्रकला प्रतियोगिता, ओपन क्विज़ प्रतियोगिता,​वाद-विवाद (तर्क) प्रतियोगिता, बाण थिएटर द्वारा प्रसिद्ध नाटक "टेटन तामुली" की प्रस्तुति तथा जिला पुस्तकालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें